Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
जुमे की नमाज, धमाका और दहशत... इस्लामाबाद की शिया मस्जिद के बाहर आत्मघाती धमाका,31 की मौत 60 घायल

जुमे की नमाज, धमाका और दहशत... इस्लामाबाद की शिया मस्जिद के बाहर आत्मघाती धमाका,31 की मौत 60 घायल

AajTak
Friday, February 06, 2026 11:10:54 AM UTC

इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान इमाम बारगाह में आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें 31 लोगों की मौत और 160 से ज्यादा लोग घायल हो गए. शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं. राष्ट्रपति जरदारी ने घटना की निंदा की.

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक शिया मस्जिद के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया. तरलाई इलाके स्थित इमाम बारगाह खदीजात-उल-कुबरा में हुए इस धमाके के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस विस्फोट में अब तक कम से कम 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 160 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

जिस वक्त यह धमाका हुआ उस समय मस्जिद में नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. धमाके के तुरंत बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गई. पुलिस, रेस्क्यू और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है. 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट पूरी तरह आत्मघाती था या किसी अन्य तरीके से अंजाम दिया गया. फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.

जरदारी का बयान

घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनके इलाज की निगरानी के लिए प्रशासन ने विशेष अधिकारियों की तैनाती की है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इसे “मानवता के खिलाफ अपराध” करार दिया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

यह भी पढ़ें: जिंदाबाद, जिंदाबाद, जिंदाबाद... फिर हुआ जोरदार धमाका, पाकिस्तान में ब्लास्ट का खौफनाक VIDEO

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
मिडल ईस्ट में महाजंग: 7 दिन, 14 देश और तबाही का मंजर... जानें अब तक क्या-क्या हुआ

अमेरिका और इजरायल के हमलों को एक हफ्ता पूरा हो चुका है, लेकिन मध्य पूर्व में भड़की आग ठंडी होने के बजाय और फैलती नजर आ रही है. इन सात दिनों में हालात इतनी तेजी से बदले हैं कि संघर्ष अब सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रहा.

ईरान को US आर्मी और फाइटर जेट्स की खुफिया इनपुट दे रहा रूस... अमेरिका का बड़ा दावा

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, रूस ईरान को अमेरिकी सेना से जुड़ी अहम टारगेटिंग इंटेलिजेंस मुहैया करा रहा है. इसमें अमेरिकी वॉरशिप और एयरक्राफ्ट की लोकेशन तक शामिल बताई जा रही है. यदि यह सही है तो संकेत है कि संघर्ष में अब एक बड़ा वैश्विक खिलाड़ी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हो गया है.

'वो न्यूयॉर्क का मेयर तक तो चुन नहीं सकते...', ट्रंप पर ईरान के उप विदेश मंत्री का तंज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

भारत के आस-पास मंडरा रहे रूसी तेल के जहाज, अमेरिका के एक ऐलान के बाद बढ़ी हलचल

मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के कारण तेल आपूर्ति संकट गहरा हो रहा है. लेकिन भारत के लिए ज्यादा दिक्कत की बात नहीं है क्योंकि बड़ी मात्रा में रूसी तेल भारत के पास समुद्र में मौजूद है. अमेरिका ने भारत को रूसी तेल की खरीद को लेकर अस्थायी छूट दे दी है जिससे भारत के लिए चीजें और आसान हो गई हैं.

ईरान-इजरायल जंग: जुमे पर यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद में सन्नाटा, देखें तस्वीरें

रमजान के तीसरे जुमे पर यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद वीरान दिख रही है. इज़रायल की होम फ्रंट कमांड ने ईरान के खतरे के चलते पूरे देश में सार्वजनिक सभाओं पर रोक लगा दी है. अल-अक्सा मस्जिद परिसर में नमाज़ की अनुमति नहीं दी गई है जिससे मस्जिद खाली रह गई है. देखें वीडियो.

हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने कर दी बमों की बारिश, इस्लामिक रेसिस्टेंस' ने किया बदले का ऐलान

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.

इजरायल पर 'खोर्रमशहर' से हमला, जानें क्या है ईरान के इस 'ब्रह्मास्त्र' की खासियत

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध आज सातवें दिन में पहुंच चुका है. पिछले छह दिनों में ईरान में भारी तबाही हुई है. आज भी दोनों ओर से हमले जारी हैं. इस बीच ईरान ने इजरायल पर अपने 'ब्रह्मास्त्र' खोर्रमशहर' से हमले का दावा किया. जानें इसकी खासियत.

'म‍िड‍िल ईस्ट में और कठ‍िन होंगे हालात, रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह ने जताई फ‍िक्र

ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध अपने सातवें दिन में पहुंच गया है.इसी बीच इस युद्ध पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने आशंका जाह‍िर की क‍ि यह विवाद अभी जारी है और ऐसा लगता है क‍ि म‍िड‍िल ईस्ट में हालात और कठ‍िन होंगे. देखें और क्या बोले रक्षामंत्री.

'सरहदी इलाके कर दें खाली...', हिजबुल्लाह की इजरायली नागरिकों की धमकी

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध आज सातवें दिन भी जारी है. पिछले छह दिनों में ईरान में भारी तबाही हुई है. इजरायल के सामने एक तरफ ईरान है तो एक तरफ हिजबुल्लाह. हिजबुल्लाह ने अब इजरायली नागरिकों की धमकी दी है.

'ईरान की वर्तमान सत्ता खत्म होनी चाहिए', जंग के बीच बोले ट्रंप

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध का सातवां दिन जारी है. गुरुवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि खामेनेई के बाद ईरान के अगले नेता को चुनने में उनकी अहम भूमिका होगी. वहीं अब एक और बयान में डोनाल्ड बोले कि ईरान की वर्तमान सत्ता खत्म होनी चाहिए.

'हथ‍ियार नहीं डाले तो मौत तय', ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी, देखें

ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध का आज सातवां दिन है. पिछले छह दिनों में ईरान में भारी तबाही हुई है. डोनाल्ड ट्रंप ने सीधी धमकी देते हुए कहा क‍ि अगर ईरान की सेना, पुल‍िस और आईआरजीसी (Islamic Revolutionary Guard Corps) ने हथ‍ियार नहीं डाले तो उनकी मौत तय है. देखें

ईरान ने दागी क्रूज म‍िसाइल, सउदी अरब ने इंटरसेप्ट कर की तबाह, देखें ताजा वीड‍ियो

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का आज सातवां दिन है. पिछले छह दिनों में ईरान में भारी तबाही हुई है और स्थिति नाजुक बनी हुई है. ईरान ने आज फ‍िर सउदी अरब पर क्रूज म‍िसाइल दागी. ज‍िसे सउदी अरब की सेना ने इंटरसेप्ट कर तबाह कर द‍िया. देखें ताजा वीड‍ियो

ड्रोन अटैक से भड़का अजरबैजान, राष्ट्रपति अलीयेव ने ईरान से ये मांग

ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध का आज सातवां दिन है. पिछले छह दिनों में ईरान में भारी तबाही हुई है. लेकिन इस जंग में सिर्फ ये तीन देश नहीं खाड़ी के 4 और मुस्लिम देश भी शामिल हो गए हैं. इन देशों पर हुए हमले से तनाव और बढ़ गया है. ड्रोन अटैक से अजरबैजान भड़क गया है. सुनिए राष्ट्रपति अलीयेव ने ईरान से क्या मांग की.

ईरान में जंग की कीमत चुका रहा US, इस सस्ते ड्रोन से ट्रंप आर्मी के छूटे पसीने... तकनीक भी किया हाईजैक

ईरान के साथ जारी युद्ध में अमेरिका को भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ रही है. रिपोर्ट के मुताबिक जंग के पहले 100 घंटों में अमेरिका करीब 3.7 अरब डॉलर खर्च कर चुका है. ईरान के सस्ते ड्रोन हमलों को रोकने के लिए अमेरिका को बेहद महंगे मिसाइल सिस्टम इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं, जिससे युद्ध की लागत तेजी से बढ़ रही है.

ट्रंप से बुरी तरह खफा हैं खाड़ी देश, ईरान से युद्ध के बीच हैं दो शिकायतें

मिडिल ईस्ट की जंग अब अमेरिका के लिए भी मुश्किल बनती दिख रही है. खाड़ी देशों का आरोप है कि यूएस और इजरायल ने ईरान पर हमले से पहले उन्हें भरोसे में नहीं लिया. अब ईरान के पलटवार में वही देश सबसे ज्यादा निशाने पर हैं, जिससे वॉशिंगटन और उसके अरब सहयोगियों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है.

'Wasted...', अमेरिका ने ईरान के ठिकानों को कैसे उड़ाया, GTA स्टाइल में वीडियो बनाकर बताया

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' का एक चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है. यह वीडियो पूरी तरह मशहूर GTA गेम के स्टाइल में बनाया गया है, जिसमें ईरान के मिसाइल ठिकानों और नौसेना की तबाही को गेमिंग मिशन की तरह दिखाया गया है.

'ईरान बिना शर्त सरेंडर करे', ट्रंप की सीधी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा है कि यदि ईरान की सेना ने समर्पण नहीं किया तो आने वाले दिनों में ईरान के टॉप कमांडरों को लक्षित कर मार गिराया जाएगा. देखें वीडियो.

हजारों की मौत, हर तरफ तबाही... यूएस-इजरायल और ईरान जंग के 7 दिन, जानें- अबतक के बड़े अपडेट्स

मिडिल ईस्ट की महाजंग अब 7 दिन में 14 देशों तक फैल गई है. अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने भी जोरदार पलटवार किया. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप का वो अल्टीमेटम क्या है, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया? जानिए अबतक के बड़े अपडेट्स...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बंद, भारत पर क्या होगा असर?

डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि ईरान को सरेंडर करना चाहिए, लेकिन यह मामला इतना सरल नहीं है. अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते को दोबारा सामान्य करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि इस रास्ते पर आवाजाही बंद होने से तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का खतरा बना हुआ है. यह क्षेत्र वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यहां की आवाजाही में बाधा के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. देखें वीडियो.

' खामेनेई हमारे नेता, हम शहीदों की औलाद...', सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान में पहली जुमे की नमाज

ईरान में शुक्रवार की नमाज कुछ खास थी. ये जुमे की वो नमाज थी जब वर्षों बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई इस दुनिया में नहीं थे. ईरानी अपने प्रिय नेता को याद करते हुए बिलख-बिलख कर रो रहे थे. शुक्रवार को ईरान के शहर काले लिबास वाले इंसानों से पटे हुए थे. गम और गुस्से का समंदर यहां साफ दिख रहा था.

'यहूदियों ने बड़ी गलती कर दी', ईरान-US की जंग के बीच खामेनेई के X अकाउंट से पोस्ट

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहली पोस्ट सामने आई है. इस पोस्ट में इजरायल को चेतावनी दी गई है. पोस्ट में एक AI से बनी तस्वीर साझा की गई है जिसमें मिसाइल के निर्माण से लेकर लक्ष्य पर हमला करने तक की प्रक्रिया दिखाई गई है.

ट्रंप को मोजतबा खामेनेई नहीं स्वीकार, क्या फिर होगा बड़ा वार? देखें विशेष

अमेरिका लगातार ईरान को धमका रहा है. हथियार डालने की अपील कर रहा है. ट्रंप तो यहां तक कह रहे हैं कि झुक जाओ नहीं तो मौत निश्चित है. लेकिन ईरान पीछे हटने को तैयार नहीं है. ईरान झुक नहीं रहा है, उस पर लगातार इजरायल और अमेरिका के हवाई हमले हो रहे हैं. लेकिन ईरान भी पूरा जवाब दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने ये साफ कर दिया है कि खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई को अगर ईरान ने सुप्रीम लीडर बनाया तो वो अमेरिका को स्वीकार नहीं होंगे.

ईरान पर प्रचंड प्रहार की तैयारी में US, डोनाल्ड ट्रंप की हिटलिस्ट में IRGC के टॉप कमांडर!

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी चेतावनी दी है. उनका कहना है कि यदि ईरान ने सरेंडर नहीं किया तो उसके लिए खौफनाक प्लान तैयार है. वहीं ईरान भी लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से पलटवार कर रहा है.

अमेरिकी हमले में ईरानी सैनिकों को श्रीलंका ने कहा अलविदा, प्रदर्शन में लगे 'नो ब्लड फॉर ऑयल' के नारे 

श्रीलंका के गाले तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी के हमले में डूबे ईरानी युद्धपोत IRIS Dena से मिले 84 नाविकों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. इनमें से 80 शवों की पहचाकर ली गई है. जहाज भारत के विशाखापत्तनम से नौसैनिक अभ्यास में भाग लेकर ईरान लौट रहा था.

जिस अरबपति के पास 16 हजार किलो सोना, उसने बताया ईरान जंग के बीच कितना ऊपर जाएगा गोल्ड

जॉयअलुक्कास के मालिक जॉय अलुक्कास ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की एक वजह बताई है. उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक जोखिमों के चलते आने वाले वर्षों में सोने की कीमतें बढ़ती रहेंगी.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us