
'जुबानी जंग से मजबूत होगी कांग्रेस, भाजपा अपने घर में ध्यान दे', राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दिया बयान
AajTak
राजस्थान में चल रही जुबानी जंग के बीच कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत और अन्य युवा नेताओं के बीच की अंदरूनी खींचतान हमारा आंतरिक मामला है. पार्टी में प्रतिस्पर्धा लोकतंत्र को दर्शाती है. इससे हमारी पार्टी मजबूत होगी. बीजेपी को अपना घर संभालना चाहिए.
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा. कांग्रेस में इन दिनों चल रही अंदरूनी कलह पर खाचरियावास ने कहा कि बीजेपी को हमारे विवाद पर सवाल पूछने का कोई हक नहीं है. उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत और अन्य युवा नेताओं के बीच की अंदरूनी खींचतान हमारा आंतरिक मामला है. पार्टी में प्रतिस्पर्धा लोकतंत्र को दर्शाती है. इससे हमारी पार्टी मजबूत होगी. बीजेपी को अपना घर संभालना चाहिए.
साथ ही खाचरियावास ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता वसुंधरा राजे को निशाने पर ले रहे हैं, जो पार्टी के लिए महंगा साबित होगा. सभी युवा राहुल गांधी के साथ हैं और राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. उनका कहना है कि जुबानी जंग से पार्टी की ताकत बढ़ेगी क्योंकि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है.
सीएम कौन बनेगा, इस सवाल पर झाड़ा पलड़ा
जब सरकार के नेतृत्व का सवाल आया तो उन्होंने इससे पलड़ा झाड़ा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर मैं टिप्पणी करने से खुद को दूर रखूंगा. हमें ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए, जिससे पार्टी को नुकसान हो. सीएम की कुर्सी के लिए कोई मुकाबला नहीं होना चाहिए.
'हम तो अपना घर संभाल लेंगे...'
खाचरियावास ने कहा कि हम सभी को अपने नेता का स्वागत करने के लिए एकजुट रहना चाहिए. मैं यहां भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करने आया हूं. अशोक गहलोत हमारे सभी विधायकों के नेता हैं. हम अपना घर संभाल लेंगे. भाजपा रोज महंगाई के पत्थर फेंक रही है. बीजेपी को टैक्स दिया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











