
जीवन में हो बहुत ज्यादा हो संघर्ष तो आजमाएं ये सरल उपाय
AajTak
कहते हैं कि जैसा करेंगे कर्म, वैसा मिलेगा फल. यानी किसी लक्ष्य या काम के प्रति की गई मेहनत के अनुरूप ही हमें नतीजे प्राप्त होते हैं. लेकिन कभी-कभी कुछ लोगों के जीवन में हमें वैसा फल नहीं मिलता, जितना हम मेहनत करते हैं. ऐसे में क्या करना चाहिए. जो ज्योतिषी प्रवीण मिश्र बताने जा रहे हैं कि यदि जीवन में संघर्ष बहुत ज्यादा हो तो क्या उपाय करें. प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें, शाम को भगवान विष्णु की आरती करें, हर शनिवार को चीटिंयों को आटा खिलाएं. शीघ्रतिशीघ्र आपको नतीजे मिलने शुरू हो जाएंगे.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











