
जीवन में सुख-शांति पाने के लिए आजमाएं ये सरल उपाय
AajTak
जीवन में लोग अक्सर धन के लिए ही परेशान रहते हैं तो कई बार लोग धन कमा लेने के बाद भी सुख-शांति के लिए परेशान रहते हैं. क्योंकि सुख-शांति बाजार में नहीं मिलते. आज ज्योतिषी प्रवीण मिश्र आपको बतलाने जा रहे हैं कि जीवन में सुख-शांति के लिए क्या उपाय करें. प्रतिदिन भगवान शिव को जल अर्पित करें और सफेद रंग के चंदन का तिलक करें. इससे आपको जीवन में न केवल सुख-शांति बढेगी, बल्कि इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक लगातार करने पर आपको खुद ही आनंद आने लगेगा. साथ ही प्रार्थना करना न भूलें. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.
More Related News













