
जीरो विजिबिलिटी, कई शहरों में स्कूल बंद, फ्लाइट्स भी डायवर्ट... उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का 'डबल अटैक'
AajTak
पूरा उत्तर भारत सर्दी और कोहरे की चपेट में है. धुंध की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है. एक ओर जहां खराब मौसम की वजह से फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है, वहीं कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. तो कई शहरों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान भी कर दिया गया है. कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण हादसों को रोकने के लिए योगी सरकार ने बसों के संचालन को लेकर भी नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत घने कोहरे के चपेट में हैं. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफतौर पर देखा जा सकता है. जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक घने कोहरे की चादर बिछी हुई है. सर्दीली हवाओं और कोहरे के डबल अटैक ने जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को दिनभर कोहरा छाया रहा, जबकि रात 08.45 बजे दिल्ली-NCR के कुछ इलाके पूरी तरह से धुंध की चपेट में नजर आए. बढ़ती सर्दी और कोहरे को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. वहीं, IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई है. घने कोहरे की वजह से कई फ्लाइट्स और ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ. कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दुर्घटनाओं को रोकने के लिए योगी सरकार ने बसों के संचालन को लेकर भी नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण विस्तारा की पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट UK716 को इंदौर की ओर डायवर्ट दिया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट UK716 को इंदौर की डायवर्ट कर दिया है. इस फ्लाइट में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी सवार हैं. इस फ्लाइट को शाम को 8:15 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन ये इंदौर में ही है. अभी तक एयरलाइंस की तरफ़ से यात्रियों को सूचना नहीं दी गई है कि फ्लाइट दिल्ली जाएगी या उन्हें इंदौर में ही स्टे करना होगा.
ये भी पढ़े Fog Alert: कश्मीर से दिल्ली-यूपी तक, धुंध की चपेट में पूरा उत्तर भारत, जानें कोहरे से कब मिलेगी राहत
साथ ही विस्तारा एयरलाइन की दिल्ली एयरपोर्ट हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट UK820 को इंदौर की ओर मोड़ दिया गया है. IMD के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में भयंकर कोहरा छाए रहने की संभावना है. गुरुवार को अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.
योगी सरकार ने बसों के संचालन को लेकर दिए निर्देश
कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दुर्घटनाओं को रोकने के लिए योगी सरकार ने बसों के संचालन को लेकर निर्देश जारी किए हैं. परिवहन निगम के अधिकारियों से कहा गया है कि क्रू को बस के प्रस्थान से पहले अधिकारियों द्वारा यह अनिवार्य रूप से निर्देशित किया जाए कि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने पर बसों का संचालन रोककर आसपास के बस अड्डे, यात्री प्लाजा, पेट्रोल पम्प, पुलिस थाना अथवा अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर रोक दिया जाए. साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कोहरा खत्म होने के बाद ही बसों का संचालन पुनः प्रारंभ किया जाए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







