
जीभ देखकर AI बताएगा कौन-सी बीमारी है? रिसर्चर का दावा- 98% तक सटीक आता है रिजल्ट
AajTak
AI health detection technology: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर दुनियाभर में लगातार काम हो रहा है. इसका विस्तार कई सेक्टर में हो रहा है, लेकिन मेडिकल सेक्टर में AI एडॉप्शन काफी तेजी से हो रहा है. रिसर्चर्स ने एक ऐसा AI मॉडल तैयार किया है, जो सिर्फ आपकी जीभ देखकर बता सकता है कि आपको कोई बीमारी है या नहीं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
क्या हो अगर आपको बिना किसी डॉक्टर के पास गए या फिर टेस्ट कराए अपनी तबीयत के बारे में पता चल जाए. यानी कोई ऐसा हो जो आपको देखकर बता दे कि आप तंदुरुस्त हैं या फिर किसी बीमारी से परेशान. दरअसल, AI ऐसा कर सकता है. ऐसे एक AI पर रिसर्चर्स काम कर रहे हैं.
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दुनियाभर में लगातार काम हो रहा है. मेडिकल सेक्टर में AI और रोबोट्स का इस्तेमाल काफी पहले से हो रहा है. कई रिसर्चर्स अब इसे और आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं.
ईराक और ऑस्ट्रेलिया के रिसर्चर्स का कहना है कि उन्होंने एक ऐसा अल्गोरिद्म तैयार कर लिया है, जो आपकी जीभ देखकर बता सकेगा कि आपकी मेडिकल कंडीशन क्या है. रिसर्चर्स का कहना है कि उनका ये एल्गोरिद्म 98 परसेंट सही जवाब देता है.
यह भी पढ़ें: क्या है AI resurrections, मर चुके लोगों को कैसे मिल रहा डिजिटल जीवन?
इस रिसर्च से जुड़े सीनियर स्टडी ऑथर अलि अल-नाजी का कहना है, 'सामान्यतः जिन लोगों को डायबिटीज है, उनकी जीभ पीली होती है. वहीं जिन लोगों को कैंसर है, उनकी जीभ का रंग पर्पल होता है, जिस पर एक मोटी परत होती है और गंभीर स्टोक वाले मरीजों की जीभ लाल होती है.'
यह भी पढ़ें: डॉकटरों के इस काम को अब आसान बना देगा ये नया AI मॉडल, जानें डीटेल्स

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












