
'जीतने के लिए...', मैक्रों के साथ बातचीत में पुतिन ने किया हिरोशिमा, नागासाकी का जिक्र
AajTak
व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले का जिक्र किया. पुतिन ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध एक उदाहरण है कि जीतने के लिए आपको प्रमुख शहरों पर हमला करने आवश्यकता नहीं है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले का जिक्र किया. पुतिन ने मैक्रों से कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध एक उदाहरण है कि जीतने के लिए आपको प्रमुख शहरों पर हमला करने आवश्यकता नहीं है.
रूस एक ओर यूक्रेन के खेरसॉन में वेस्टर्न बैंक से हटने का आश्वासन दे रहा है. वहीं दूसरी ओर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमी पुतिन ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले का जिक्र किया. पुतिन द्वारा परमाणु हमले का जिक्र करने से यूरोपीय नेता डर गए हैं.
डेली मेल ने बताया कि पुतिन ने मैक्रों के साथ बातचीत में कहा कि जापान पर जिस परमाणु हमले से द्वितीय विश्व युद्ध का अंत हुआ, उसने प्रदर्शित किया कि जीतने के लिए आपको प्रमुख शहरों पर हमला करने की आवश्यकता नहीं है.
पश्चिमी देशों के नेता यूक्रेन में चल रहे युद्ध का निर्णायक अंत करने के लिए सामरिक परमाणु हथियार का उपयोग करने के पुतिन के संभावित फैसले से डरे हुए हैं. इस साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से दुनिया भर में परमाणु युद्ध की आशंका मंडरा रही है. यूक्रेन में सैन्य हमलों के तेज होने और परमाणु युद्ध के मौजूदा खतरे के बीच युद्धग्रस्त राष्ट्र के निवासियों के लिए यह एक लंबी सर्दी होने जा रही है.
रूस ने यूक्रेन खेरसॉन शहर में रेडियोधर्मी सामग्री से भरे बम का इस्तेमाल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दावा किया है कि कीव ने इस दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, "रूसी अक्सर दूसरों पर आरोप लगाते हैं कि वे खुद क्या योजना बनाते हैं."

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








