
जीतनराम मांझी ने किया अपने 'सियासी ड्रीम' का खुलासा, नीतीश को बताया PM मटेरियल
AajTak
बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के संस्थापक संरक्षक जीतन राम मांझी को इस बात का मलाल है कि आज बिहार विधानसभा में उनके पार्टी के विधायकों की संख्या पर्याप्त नहीं है.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने सियासी बयानों की वजह से लगातार चर्चा में बने रहते हैं. विधायकों के आंकड़े में भले मांझी की पार्टी राजनीतिक मजबूती के हिसाब से पिछड़ी हो, लेकिन खुद मांझी सियासी बयानबाजी में हमेशा आगे रहते हैं. ताजा मामला उनके सियासी ड्रीम का है. उन्होंने अपने सियासी सपने का खुलासा करते हुए ऐसी बात कह दी है, जिसके बाद कुछ लोग हंस रहे हैं, वहीं कुछ लोग मांझी के बयान को मजाक बना रहे हैं.
हम पार्टी के संस्थापक संरक्षक जीतन राम मांझी को इस बात का मलाल है कि आज बिहार विधानसभा में उनके पार्टी के विधायकों की संख्या पर्याप्त नहीं है. किशनगंज में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को जीतन राम मांझी ने संबोधित किया और कहा कि सभी को ऐसा लगता है कि उनके दम पर ही नीतीश सरकार चल रही है. लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है.
अगर हमारे 10 विधायक होते तो...
मांझी ने कहा कि उनके पास सिर्फ चार विधायक हैं. अगर चार विधायक हटा भी दिए जाएं तो नीतीश सरकार के पास दो अतिरिक्त विधायक मौजूद हैं. मांझी ने आगे सियासी ड्रीम का खुलासा किया और कहा कि अगर हमारे पास विधायकों की संख्या 10 होती तब वह नीतीश कुमार से हर काम करवा लेते और अपनी बात मनवा लेते.
नीतीश को बताया पीएम मटेरियल..
दरअसल, जीतन राम मांझी समय-समय पर अपनी पार्टी के लिए कुछ डिमांड करते रहे हैं. चाहे वह बिहार विधान परिषद की सीट हो. या फिर कोई दूसरी मांग. लेकिन उनकी मांगों पर सीएम लगातार कहते हैं कि उनका हक है, वो मांग सकते हैं. इस दौरान मांझी ने सीएम नीतीश को पीएम मटेरियल बताया और कहा कि उनमें पीएम बनने की काबिलियत है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







