
जिस Uterus से खुद पैदा हुई उसी से देगी अपने बच्चे को जन्म, अनोखा है मामला
AajTak
यूटेरस ट्रांसप्लांट अब आम हो गया है लेकिन ये मामला अपने आप में अनोखा है क्योंकि इसमें महिला ने जो गर्भाशय अपने शरीर में ट्रांसप्लांट कराया है वह खुद उसकी मां का है. यानि अब अगर महिला गर्भवती होती है तो वह उसी गर्भाशय से अपने बच्चे को जन्म देगी, जिससे वह खुद पैदा हुई है.
ऑस्ट्रेलिया से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपनी बेटी को उसी गर्भाशय से जन्म दिया, जिसमें रहकर वह खुद पैदा हुई थी. ये अजीब से बात सुनकर खोपड़ी घूम जाती है कि भला ये कैसे संभव है. तो हम आपको ये पूरा किस्सा सुनाते हैं.
हालत बिगड़ी तो निकालना पड़ा यूटेरस
दरअसल क्रिस्ट्री ब्रयांट (Kirsty Bryant) नाम की 30 साल की महिला ने जब अपने पहली बच्ची को जन्म दिया तो काफी परेशानी हुई. उसके शरीर से इतना खून बह चुका था कि वह लगभग 48 घंटों तक कोमा में रही. इसके साथ ही क्रिस्ट्री की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका यूटेरस (गर्भाशय) को निकालना पड़ा.
मां से पूछा- क्या आप मुझे अपना...
क्रिस्ट्री का यूटेरस निकाल दिया गया था और वह इस बात से बेहद दुखी थी क्योंकि वह और बच्चों को जन्म देना चाहती थी जो बिना गर्भाशय के संभव नहीं है. ऐसे में उसने अपनी 53 साल की मां मिशेल हेतन (Michelle Hayton) से पूछा- क्या आप मुझे अपना यूटेरस दान करेंगी? क्रिस्ट्री की मां ने अपनी बेटी के लिए तुरंत हां कर दिया और सिडनी के रॉयल अस्पताल में महिला के यूटेरस का ऐतिहासिक ट्रांसप्लांट किया गया. 11 घंटे की सर्जरी के बाद ये संभव हो सका.
जिस यूटेरस से जन्मी, उसे से दे सकती है अपने बच्चे को जन्म

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












