
जिस हिंदुत्व पर Congress और BJP में जंग, जानिए क्या है उस शब्द का इतिहास
AajTak
आज बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस पर प्रचंड प्रहार कर रही है, कांग्रेस की विचारधारा को हिंदू विरोधी बता रही है. आज जिस हिंदुत्व पर कांग्रेस और बीजेपी में जंग छिड़ी हुई है, उसी शब्द का इतिहास जानिए. दरअसल इस शब्द का पहली बार साल 1892 में बंगाली साहित्यकार चंद्रनाथ बसु ने अपनी किताब- 'हिंदुत्व', में किया था. माना जाता है कि हिंदुत्व शब्द का पहली बार इस्तेमाल चंद्रनाथ बसु ने अपनी किताब में किया. 1892 में लिखी गई पुस्तक हिंदुओं को जागृत करने के उद्देश्य से लिखी गई थी. किताब के द्वारा ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हिंदुओं को लामबंद करने की कोशिश की गई थी. देखें ये रिपोर्ट.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











