
जिस सैन्य जनरल पर अमेरिका ने लगाया था बैन, उसे चीन ने बनाया अपना नया रक्षा मंत्री
AajTak
China: चीन ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे अमेरिका के साथ उसके रिश्तों में और कड़वाहट आ सकती है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ली शांगफू को अपना नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है. शांगफू वहीं चीनी सैन्य जनरल हैं, जिन पर अमेरिका ने 2018 में प्रतिबंध लगाया था.
चीन और अमेरिका के बीच एक बार फिर तल्खी बढ़ सकती है. दरअसल रविवार को चीन ने अपने सेना के उस जनरल को देश का नया रक्षा मंत्री बनाया है, जिस पर अमेरिका ने बैन लगाया था. चीन के एयरोस्पेस इंजीनियर और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के जनरल, जनरल ली शांगफू पर अमेरिका ने 2018 में प्रतिबंध लगा दिया था. चीनी उपकरण विकास विभाग के निदेशक के रूप में, उस वक्त शांगफू ने रूस के Su-35 लड़ाकू विमान और S-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने में एक अहम भूमिका अदा की थी. शांगफू पर अमेरिका के विदेश विभाग ने जो प्रतिबंध लगाए थे उसके मुताबिक, वह अमेरिकी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के लेन-देन का हिस्सा नहीं बन सकते थे.
वेई फेंघ का लेंगे स्थान
रविवार को चीन की रबर-स्टैंप संसद, नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (सीपीसी) ने जनरल ली शांगफू को नए रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त करने को हरी झंडी दी. वह जनरल वेई फेंघ का स्थान लेंगे. चीन में हर 10 साल में अधिकारियों कैबिनेट मंत्रियों के रूप में नए मंत्रियों की नियुक्ति की जाती है. अक्टूबर 2022 में में ही फेंघ ने इस्तीफे का ऐलान किया था. 65 साल के शांगफू चीनी सैन्य अफसर के रूप में अहम भूमिका अदा कर चुके हैं. शनिवार को जनरल ली को सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) का सदस्य नियुक्त किया गया था. सीएमसी को चीनी सेना का हाईकमान कहा जाता है जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति शी जिनपिंग के हाथों में होता है.
शांगफू के जरिए विश्व को संदेश
अमेरिकी रक्षा विभाग की 2022 में आई चीन सैन्य रिपोर्ट में जनरल ली शांगफू को उस जनरल ऑफिसर के रूप में वर्णित किया गया था, जो जिनपिंग को 'अंतरिक्ष मुद्दों पर सैन्य आधुनिकीकरण को लेकर तकनीकी विशेषज्ञता' प्रदान करते हैं. डिप्लोमैट पत्रिका के अनुसार, '2012 में शी जिनपिंग के सत्ता में आने के बाद से ली का कद चीन के अंतरिक्ष उद्यम क्षेत्र में बढ़ता ही चला गया. इसके जरिए जिनपिंग ने विश्व को एक संदेश भी दिया गया है कि चीन-अमेरिका तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच वह अपने रक्षा आधुनिकीकरण एजेंडे में एयरोस्पेस को प्राथमिकता देगें.'
जनरल ली शांगफू की नियुक्ति चीनी सेना (PLA) के सीनियर लीडरशिप में हुए बदलाव की तुलना में अधिक निरंतरता को प्रदर्शित करती है. वेई फेंघ की तरह ली के हाथों में चीन के रक्षा आधुनिकीकरण कार्यक्रम की कमान रहेगी, जिसे जियांग जेमिन से लेकर शी जिनपिंग तक ने अपना समर्थन दिया है. सर्वोच्च रैंकिंग वाले स्टेट काउंसलिर और सीएमसी सदस्य के रूप में ली शी शांगफू की जिनपिंग तक सीधी पहुंच रहेगी और वह उनके प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में काम करेंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











