
जिस बेटे को मरा मानकर भुला चुकी थी मां, 17 साल बाद वो जिंदा मिला! अब कोर्ट पहुंचा मामला
AajTak
17 साल बाद एक मां को हैरान कर देने वाली सच्चाई पता चली. जिस बेटे को वो मरा मानकर भुला चुकी थी, असल में वह जिंदा निकला. सालों बाद जब दोनों मिले तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. सोशल मीडिया पर मां-बेटे की ये इमोशनल कर देने वाली कहानी वायरल हो रही है.
एक मां को बताया गया था कि उसका बेटा मर चुका है. लेकिन 17 साल बाद अब उसे हैरान कर देने वाली सच्चाई पता चली. जिस बेटे को वो मरा मानकर भुला चुकी थी, असल में वह जिंदा निकला. सालों बाद जब दोनों मिले तो उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. चीन में सोशल मीडिया पर मां-बेटे की ये इमोशनल कर देने वाली कहानी वायरल हो रही है.
दरअसल, चीन के जिआंगसु प्रांत में रहने वाली झांग कैहोंग (Zhang Caihong) से कहा गया था कि उनके बेटे की मौत साल 2005 में ही हो गई थी. तब से कैहोंग बेटे की मौत के गम को सीने में दबाए जीती आ रही थीं. लेकिन बीते दिनों उन्हें पता चला है कि उनका बेटा अभी भी जिंदा है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, कैहोंग के बेटे को उनके चचेरे भाई की भाभी ने 17 साल पहले चुरा लिया था. दरअसल, कैहोंग को डर था कि उनका पूर्व पति उनके बेटे को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए उन्होंने बेटे को अपने चचेरे भाई के घर छोड़ दिया था. लेकिन उसी भाई ने कैहोंग की पीठ में छुरा घोंप दिया.
उसने कैहोंग को बताया कि उनके बेटे को बचपन में ही लकवा मार गया था और बाद में उसकी मौत हो गई. कैहोंग दूर थीं तो उस समय उन्होंने इस बात पर विश्वास कर लिया. लेकिन हाल ही में कैहोंग को पता चला कि उनका बेटा अभी भी जीवित है और एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा है.
DNA टेस्ट से हुआ खुलासा
उन्होंने बेटे की तलाश शुरू कर दी और अंत में कैहोंग ने अपने बेटे का पता लगा लिया. बेटे का चेहरा कैहोंग के पूर्व पति से मिलता जुलता है. DNA टेस्ट से इस बात की पुष्टि हो गई कि वह लड़का कैहोंग का ही बेटा है. उसी समय कैहोंग को यह भी पता चला कि बेटे को जिसने गोद ले रखा है वो कोई और नहीं बल्कि उसके चचेरे भाई की पत्नी की छोटी बहन है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








