
जिस प्रेमिका के चक्कर में छोड़ गई बीवी, उसने चला लिया कहीं और चक्कर, प्रेमी ने चाकू से गोदा
AajTak
पुणे के हिंजेवड़ी में 18 वर्षीय युवती पर उसके विवाहित प्रेमी योगेश भालेराव ने दो साथियों के साथ चॉपर से हमला किया. युवती गंभीर रूप से घायल हुई और अस्पताल में भर्ती है. प्रेम संबंधों में धोखा मिलने पर आरोपी ने वारदात की. पुलिस ने योगेश, प्रेम वाघमारे और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.
महाराष्ट्र में पुणे के आईटी हब हिंजेवड़ी में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला किया गया. इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. इस मामले में हिंजेवड़ी पुलिस ने उसके प्रेमी योगेश भालेराव, प्रेम लक्ष्मण वाघमारे और एक नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है.
पुलिस के अनुसार, 18 साल की युवती और आरोपी योगेश के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध थे. योगेश शादीशुदा है और जब उसकी पत्नी को उनके रिश्ते के बारे में पता चला, तो वह उसे छोड़कर चली गई. आरोपी ने 18 वर्षीय युवती पर शादी का दबाव बनाया. तब उसे पता चला कि प्रेमिका का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध है. जिससे योगेश नाराज हो गया.
इसी गुस्से में शनिवार शाम करीब 4:15 बजे योगेश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हिंजेवड़ी के साखरे वस्ती में अपनी प्रेमिका पर चॉपर से हमला कर दिया. उस पर चॉपर से कई वार किए गए. उसके हाथ, मुंह और अन्य हिस्सों पर चोटें आईं. लड़की को तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. हिंजेवड़ी पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया है. सहायक पुलिस आयुक्त कुर्हाड़े और पुलिस निरीक्षक बालाजी पांढरे ने यह जानकारी दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











