
जिस देश पर हमले के साथ शुरू हुआ था दूसरा विश्व युद्ध, अब पुतिन की सेना के मार्च की बढ़ी आशंका, बाइडेन बोले- घबराना मत, हम साथ रहेंगे
AajTak
पौलेंड के राष्ट्रपति डूडा ने एक टीवी इंटरव्यू में यूरोप के भविष्य पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने पश्चिम को चेताते हुए कहा कि अगर व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध जीत जाते हैं, तो वे वहीं नहीं रुकेंगे. उन्होंने आशंका जताई कि यूक्रेन जीतने के बाद पुतिन फिर से हमले करेंगे. वो अन्य देश को निशाना बनाएंगे.
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के संयुक्त अमेरिका दौरे ने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है. पॉलिश राष्ट्रपति ने यहां यूरोप के भविष्य पर बड़ी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अगर पुतिन यूक्रेन जीत गए तो वो अपने युद्ध का दायरा बढ़ा सकते हैं.
राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने पोलैंड और अन्य देशों पर संभावित रुसी अक्रमण को लेकर चिंता जताई, जिस पर हिटलर के हमले ने दुनिया को छह साल लंबे दूसरे विश्व युद्ध में झोंक दिया था.
पोलैंड के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
एक टीवी इंटरव्यू में राष्ट्रपति डूडा ने यूरोप के भविष्य पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने पश्चिम को चेताते हुए कहा कि अगर व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध जीत जाते हैं, तो वे वहीं नहीं रुकेंगे. उन्होंने आशंका जताई कि यूक्रेन जीतने के बाद पुतिन फिर से हमले करेंगे. वो अन्य देश को निशाना बनाएंगे.
पॉलिश राष्ट्रपति ने कहा, यही वजह है कि उन्हें (रूस) को रोकने की जरूरत है. उन्हें ब्लॉक किया जाना चाहिए और 'सबक' सिखाना चाहिए. इसी मुद्दे के साथ वे जो बाइडेन से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे थे. रूसी युद्ध अपने तीसरे साल में है और यूक्रेन अपना बचाव करने के लिए पूरी तरह से पश्चिमी मदद पर निर्भर है.
यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका क्यों गए पॉलिश राष्ट्रपति-पीएम

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











