
'जिस दिन केजरीवाल PM पद के लिए मुकाबले में होंगे...', AAP की मीटिंग में चुनाव नतीजों पर मंथन
AajTak
आम आदमी पार्टी के महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी को बेशक जितनी उम्मीद थी, उससे कम सीटें मिली हैं लेकिन अभी खेल खत्म नहीं हुआ है. हम अगले चुनावों में नई ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ेंगे.
लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को दिल्ली और पंजाब में हार का सामना करना पड़ा. इस हार पर मंथन और चुनाव के नतीजों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की. पार्टी ने साथ ही उम्मीद भी जताई कि वे अगले लोकसभा चुनाव में और कड़ी मेहनत करेंगे.
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 22 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ तीन सीटों पर जीतने में कामयाब रही. वहीं, दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन होने के बावजूद पार्टी राजधानी में सभी चारों सीटें हार गई थी.
आम आदमी पार्टी के महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी को बेशक जितनी उम्मीद थी, उससे कम सीटें मिली हैं लेकिन अभी खेल खत्म नहीं हुआ है. हम अगले चुनावों में नई ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ेंगे.
उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों का फैसला पार्टी की शीर्ष प्राथमिकता है. हम स्वीकार करते हैं कि हमारी मेहनत में जरूर कोई कमी रह गई होगी. लेकिन हम अगले चुनाव में और मेहनत करेंगे.
पाठक ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं जबकि पंजाब में उपचुनाव होने हैं, जो जीतना पार्टी का लक्ष्य है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में डाल दिया गया.
सिंह ने कहा कि अगर हम चाहते तो हम उनके साथ डील कर सकते थे लेकिन हम लोगों के लिए काम करने के लिए राजनीति में आए हैं ना कि डीलर्स बनने के लिए.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








