
जिस चीनी PL-15 मिसाइल के दम पर कूद रहा पाकिस्तान, उसकी भी भारत के पास है काट...
AajTak
चीन ने पाकिस्तान को PL-15 मिसाइलों की
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दावा किया गया है कि पाकिस्तान वायु सेना ने चीन से उन्नत PL-15 लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की एक्सप्रेस डिलीवरी प्राप्त की है. पाकिस्तान वायु सेना ने अपने नवीनतम JF-17 ब्लॉक III लड़ाकू विमानों की तस्वीरें जारी की हैं, जिन पर PL-15 मिसाइलें लगी हुई हैं.
क्लैशरिपोर्ट के अनुसार, PL-15 मिसाइलें जो PAF के विमानों पर देखी गई हैं, वे चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) के आंतरिक भंडार से ली गई हैं, न कि निर्यात से. अगर यह बाच सच है तो यह बीजिंग और इस्लामाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण हथियार हस्तांतरण का संकेत है. जब भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव कभी भी एक पूर्ण युद्ध में भड़क सकते हैं.
यह भी पढ़ें: पल भर में पाकिस्तान में तबाही... चीन-US भी पीछे... DRDO ने जिस हाइपरसोनिक मिसाइल के इंजन का किया परीक्षण वो बेमिसाल
PL-15: चीन की सबसे उन्नत हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
PL-15 को चीन ने पिछले साल झुहाई एयर शो में प्रदर्शित किया था. PL-15 एक सक्रिय रडार-निर्देशित लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जो AESA रडार का उपयोग करती है. मिसाइल की गति और मैन्यूवरिंग इसे शानदार हथियार बनाता है. इसकी रेंज 200-300 किमी है. यह 5960 km/hr की गति तक पहुंच सकती है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










