
जिसे समझा कांच का मामूली टुकड़ा, वो निकली करोड़ों की चीज, शख्स के हाथ लगा खजाना
AajTak
Jackpot News: ये शख्स स्टेट पार्क में घूमने गया था. इसे यहां घूमने वक्त एक ऐसी चीज मिली, जो दिखने में कांच के टुकडे़ जैसी थी. इसे उसने अपनी पॉकेट में रख लिया. लेकिन ये असल में एक कीमती चीज निकली.
कहते हैं लक तब आता है, जब हमें उसके आने की सबसे कम उम्मीद रहती है. कुछ ऐसा ही इस शख्स के साथ हुआ. इसके हाथ एक ऐसी चीज लगी जो बहुत कीमती है. लेकिन वो उसे महज कांच का एक मामूली टुकड़ा समझ रहा था. उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसके हाथ एक खजाना लग गया है. इस शख्स का नाम जैरी इवांस है. वो अमेरिका के अर्कांसस में रहते हैं. जैरी एक दिन क्रेटर ऑफ डायमंड्स स्टेट पार्क गए थे. उन्हें कतई अंदाजा नहीं था कि यहां उनके हाथ एक खजाना लग जाएगा.
इंवास को जब ये चीज मिली, तो उन्होंने इसे अपनी जेब में रख लिया. मगर जब बाद में इसकी जांच कराई तो ये 4.87 कैरट का हीरा निकला. ये तीन साल में पार्क में मिला अब तक का सबसे बड़ा हीरा है. पार्क की ओपन पॉलिसी है. यहां आने वाले लोगों को जो हीरा मिलता है, उसे अपने पास रखने की उन्हें छूट होती है.
इस हीरे को बाद में 'इवांस डायमंड' नाम दिया गया. ये पिरामिड शेप का हीरा है. इंवास ने पार्क द्वारा आयोजित एक प्रेस रिलीज में कहा, 'जब उन्होंने मुझे फोन किया और बताया कि ये असली हीरा है, तो मुझे बहुत ज्यादा खुशी हो रही थी.'
साल 1972 में स्टेट पार्क बनने के बाद से अभी तक यहां 75,000 से अधिक हीरे मिल चुके हैं. इंवास को जब पता चला कि जो चीज उन्हें मिली, वो कांच का टुकड़ा नहीं बल्कि हीरा है. तब भी उन्हें यकीन नहीं हुआ.
उन्होंने अमेरिका के जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट से भी इसकी जांच कराने की मांग की. इंस्टीट्यूट ने इसे वास्तिव हीरा बताया. इससे पहले साल 2020 में एक शख्स को 9.07 कैरट का भूरे रंग का हीरा मिला था. इसके बाद भी लोगों को छोटे बडे़ कई तरह के हीरे मिलने की खबर आ चुकी है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











