
जिसने बचपन से पाला, लड़की ने उससे ही रचा ली शादी, बोली- आज के बच्चे क्या समझेंगे?
AajTak
29 साल की महिला ने 44 साल के एक शख्स से शादी की. शादी में एज गैप आजकर आम हो गया है लेकिन इस महिला के मामले में सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. इसका कारण था कि महिला ने अपने ही बेबी सिटर से शादी कर ली थी.
अक्सर उम्र के ज्यादा अंतर के बावजूद आपसे में शादी कर लेने वाले कपल्स को समाज से आलोचना का सामना करना पड़ता है. ऐसे कपल्स पर लोग कई तरह के कमेंट करते हैं. हालांकि ये बिल्कुल आम हो चुका है, लेकिन फिर भी हाल में जब एक महिला ने खुद से 15 साल बड़े शख्स से शादी तो मानो बवाल ही मच गया. दरअसल यहां माजरा थोड़ा अलग था.
समांथा ने शेयर की अपनी शादी की फोटो
Samantha Gizzle नाम की 29 साल की महिला ने 44 साल के एक शख्स से शादी की. टिकटॉक पर जब एक ट्रेंड 'When We Were Young'के तहत लोग अपने पार्टनर के साथ नई और फिर काफी पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे थे तभी समांथा ने अपनी शादी की फोटो के साथ एक फोटो शेयर की.
'तुम सबसे अच्छे बेबी सिटर थे'
यहां अजीब ये था कि पुरानी फोटो में समांथा 4 साल की थी और अपने 19 साल के पति की गोद में थी. इसके कैप्शन में समांथा ने लिखा- 'तुम सबसे अच्छे बेबी सिटर थे. मुझे खुशी है कि हम उम्र को पीछे छोड़ सकते हैं और अपने जीवन में इस नए चैपटर को शुरू कर सकते हैं. आप मुझे बहुत खुश करते हैं, मुझे हंसाते हैं, और इससे मैं आपसे बिना शर्त प्यार करने लगी हूं और मैं आशा करती हूं कि आने वाला समय हमारे और हमारे परिवार के लिए सबसे अच्छा हो.'
'ये बिल्कुल पागलपन और बेवकूफी'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











