जिसने की बीएसपी विधायक की हत्या उसीकी पत्नी को किया पार्टी में शामिल
AajTak
जिस अतीक अहमद ने बीएसपी के विधायक राजू पाल की हत्या करवाई, उसी अतीक अहमद की पत्नी को बीएसपी में शामिल कर लिया गया और ये गंदी राजनीति है, जिसमें अतीक अहमद जैसे अपराधी अपने बाहुबल से आम लोगों पर अत्याचार करते हैं और ये पार्टियां ऐसे अपराधियों का इस्तेमाल करके और उन्हें राजनीतिक संरक्षण देकर मुस्लिम वोट-बैंक की राजनीति करती हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











