
जिसके लिए भारत से गिड़गिड़ा रहे कई देश, खराब बताकर तुर्की ने लौटाया
AajTak
रूस और यूक्रेन संकट के बीच दुनिया भर में गेहूं संकट चरम पर है. तुर्की को भेजी गई गेहूं की खेप में रुबेला वायरस मिला है. इसके बाद खेप को लौटा दिया है. तुर्की ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब गेहूं संकट बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेहूं खरीदने के विकल्प खोजे जा रहे हैं.
रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से उपजे गेहूं संकट के बीच तुर्की ने भारत से आए गेहूं की खेप लौटा दी है. तुर्की ने कहा है कि भारत के गेहूं में रुबेला वायरस पाया गया है.
तुर्की ने गेहूं में फाइटोसैनिटरी की समस्या का हवाला दिया है. इसके बाद 29 मई को तुर्की ने भारत से आई गेहूं की खेप लौटा दी.
एसएंडपी ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की का जहाज 56,877 टन गेहूं से लदा पड़ा था. अब इस जहाज को वापस तुर्की से गुजरात के कांधला बंदरगाह लौटा दिया गया है.
इस्तांबुल के एक ट्रेडर ने बताया, भारत के गेहूं में रुबेला वायरस मिला है. इस वजह से तुर्की के कृषि मंत्रालय ने इस खेप को लेने से इनकार कर दिया.
ट्रेडर ने बताया कि गेहूं से लदा हुआ यह जहाज जून के मध्य तक कांधला लौटेगा.
तुर्की ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब गेहूं संकट बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेहूं खरीदने के विकल्प खोजे जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार के गेहूं निर्यात पर बैन के फैसले के बाद करीब 12 देशों ने भारत से मदद मांगी है. भारत ने गेहूं निर्यात बैन के बाद मिस्र को 60,000 टन गेहूं भेजा था.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








