
जिसके लिए पाकिस्तान बेकरार, उसे ऑस्ट्रेलिया ने मारी लात, गुस्से में चीन
AajTak
ऑस्ट्रेलिया ने चीन की महत्वकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव से जुड़े दो समझौते को रद्द कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए यह फैसले को लिया है.
चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना बेल्ट ऐंड रोड के तहत पाकिस्तान में बड़े पैमानों पर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर के तहत कई बांध और बिजली परियोजनाओं पर भी काम शुरू हो रहा है. हालांकि, पाकिस्तान जहां चीन की इस योजना को लेकर बेहद उत्साहित है, वहीं तमाम देश इसे कर्ज का जाल बता रहे हैं. अब ऑस्ट्रेलिया ने भी चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव से जुड़े दो समझौतों को रद्द कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने इस फैसले को राष्ट्रीय हित में बताया है. ये दोनों समझौते चीन और ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के बीच हुए थे. ऑस्ट्रेलिया की सरकार को यह वीटो पावर मिला हुआ है कि वो किसी प्रांत के साथ हुए किसी समझौते को रद्द कर सकती है. (फाइल फोटो-Getty Images) बहरहाल, जिन दो समझौतों को रद्द किया गया है, उनमें चीनी कंपनियां ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में दो बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्टर को तैयार करने वाली थीं. इस बीच, चीनी दूतावास ने विक्टोरिया प्रांत में दो फ्रेमवर्क समझौतों को रद्द करने को "भड़काने वाला" बताते हुए इसकी आलोचना की और कहा है कि यह ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंधों को और नुकसान पहुंचाएगा. (फाइल फोटो-AP)
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








