
जियो का तोहफा, दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next लॉन्च
AajTak
रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बता दें कि कंपनी ने दुनिया का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 6 हजार 400 रुपये है. इस फोन में 5.45 इंच का डिस्प्ले दी गई है. 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. साथ में 3,500 एमएच की बैटरी है. माना जा रहा है कि ये फोन Xiaomi का लोकप्रिय Redmi 9A फोन को टक्कर देने वाली है. इस नए 4G स्मार्टफोन में औऱ क्या कुछ है खास देखें इस वीडियो में.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












