
जिम ट्रेनर से इश्क, पानीपत में पति का कत्ल और ऑस्ट्रेलिया में सुराग... ढाई साल बाद सुलझी एक मर्डर मिस्ट्री की Inside Story
AajTak
Vinod Barada Murder Mystery: विनोद बराड़ा मर्डर केस में ढाई साल बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है. विनोद का मर्डर किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी निधि ने ही कराई थी. निधि ने अपने प्रेमी सुमित संग मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी. इसमें एक ट्रक ड्राइवर भी शामिल है.
ये जुर्म की एक अनोखी कहानी है. इसकी शुरुआत एक एक्सीडेंट से होती है. अपने घर के पास बैठे एक शख्स को एक मिनी ट्रक भयानक टक्कर मार देता है. पीड़ित की दोनों टांगें टूट जाती हैं. फिर एक्सीडेंट का शिकार होने वाले शख्स पर दोषी ड्राइवर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगता है. पीड़ित दबाव के आगे झुकने से इनकार कर देता. इस इनकार के बदले एक्सीडेंट के ठीक 71 दिन बाद इस कहानी में एक भयानक मोड़ आता है.
खुंदक से भरा दोषी ड्राइवर पीड़ित शख्स के घर में घुस कर उसे बिल्कुल करीब से गोली मार देता है. यानी पीड़ित की हत्या हो जाती है, लेकिन कातिल ड्राइवर मौके से पकड़ा जाता है. ऊपर लिखी ये पूरी कहानी एक ओपन एंड शट केस है. यानी एक ऐसा जुर्म, जो सबकी आंखों के सामने हुआ. सबने सब कुछ होता हुआ देखा, गवाही दी और खून से रंगे हाथ के साथ गुनहगार मौके से ही पकड़ा गया. लेकिन वो कहते हैं ना कि जो दिखता है, हमेशा वही सच नहीं होता.
कई बार सच्चाई उससे आगे भी होती है, लेकिन नजर नहीं आती. ये मामला कुछ ऐसा ही है. अब ढाई साल बाद इस केस में एक ऐसा ट्विस्ट आया है, जिसने इस केस से जुड़े लोगों के साथ खुद उन पुलिसवालों को भी हैरत में डाल दिया है, जिन्होंने इस केस की तफ्तीश की, गुनहगार को गिरफ्तार किया और उसे जेल भिजवाया. क्योंकि पुलिस जिसे अब तक इस केस का कातिल समझ रही थी, असल में वो इस कत्ल का सिर्फ एक मोहरा भर था.
उसे सिर्फ कत्ल की सुपारी दी गई थी. ये कत्ल की एक ऐसी साज़िश थी, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया. प्लान ए और प्लान बी. यानी एक प्लान के फेल होने पर दूसरे प्लान पर शिफ्ट हो जाना यानी उसे अमल में लाना. लेकिन एक ओपन एंड शट केस के पीछे छिपी इस मिस्ट्री का खुलासा आखिर कैसे हुआ? तो जवाब है, मौका ए वारदात यानी हरियाणा के पानीपत से 8621 किलोमीटर दूर ऑस्ट्रेलिया से आए एक व्हाट्स एप मैसेज की वजह से.
आखिर क्या था वो प्लान ए और प्लान बी? कौन था असली कातिल? ऑस्ट्रेलिया से मैसेज भेजने वाले की पहचान क्या थी? मैसेज में ऐसा क्या लिखा था? और आखिर इस केस में ऐसा क्या है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया? तो आइए, इस कहानी को समझने के लिए करीब ढा़ई साल पीछे चलते हैं. इस साज़िश की शुरुआत प्लान ए से होती है. 5 अक्टूबर 2021. शाम का वक्त था. हरियाणा के पानीपत के सुखदेव नगर इलाके में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट चलाने वाला विनोद बराड़ा अपनी कॉलोनी के गेट के पास बैठा था. लेकिन बदकिस्मती से वो घर के पास बैठे-बैठे ही एक हादसे का शिकार हो गया.
एक तेज़ रफ्तार मिनी ट्रक ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी भयानक थी कि विनोद की दोनों टांगें टूट गई. उसे अस्पताल में एक लंबा वक़्त गुजारना पड़ा. इस बीच पुलिस ने उस ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया, जिसने विनोद को टक्कर मारी थी. ये पंजाब के बठिंडा का रहने वाला देव सुनार उर्फ दीपक नाम का एक शख्स था. लेकिन इस वारदात के ठीक 15 दिन बाद ट्रक ड्राइवर दीपक अचानक एक रोज़ पानीपत में विनोद के घर आ पहुंचा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








