
जिम्बाब्वे ने किया 'महाउलटफेर', ऑस्ट्रेलिया बेहाल... सहवाग का ‘लकी चार्म’ कनेक्शन गरमाया
AajTak
चोटों से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के लिए यह हार अंकतालिका और नेट रन रेट दोनों लिहाज से भारी पड़ सकती है. जिम्बाब्वे की इस जीत पर वीरेंद्र सहवाग ने 1983 और 2007 का हवाला देते हुए ‘लकी चार्म’ वाला मजाकिया कमेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया और इसी पर वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर मजाकिया अंदाज में ‘लकी चार्म’ वाला कमेंट कर दिया. उन्होंने 1983 और 2007 का जिक्र करते हुए इशारा किया कि जब-जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, भारत ने वर्ल्ड कप जीता.
... लेकिन इस बार की जीत सिर्फ संयोग या इतिहास की पुनरावृत्ति नहीं थी- इसके पीछे ठोस क्रिकेटिंग वजहें थीं.
ब्रायन बेनेट की परिपक्व पारी: 64* रनों का असली वजन
- सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 64* रनों की नाबाद पारी खेली, जो सिर्फ आंकड़ा नहीं, बल्कि मैच की धुरी थी. ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन बेनेट ने शुरुआत से ही स्ट्राइक रोटेट की. बीच के ओवरों में जोखिम भरे शॉट्स से बचते हुए स्कोरबोर्ड को चलाते रहे.
आखिरी ओवरों में तेजी लाई, जिससे टीम 169/2 तक पहुंची.
टी20 में 170 का टारगेट औसत लग सकता है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट के दबाव में यह ‘चुनौतीपूर्ण’ बन जाता है- खासकर तब, जब पिच में हल्की उछाल और सीम मूवमेंट हो.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







