
'जिन्होंने IND-PAK क्रिकेट मैच देखा, वे देशद्रोही...', एशिया कप को लेकर फूटा उद्धव ठाकरे का गुस्सा
AajTak
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में बाढ़ के मद्देनजर राज्य सरकार पर हमला किया और किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये मदद की मांग की. उन्होंने शुगर मिल मालिकों को मिले बीमा और किसानों पर लगाए गए अतिरिक्त शुल्क पर भी सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने एशिया कप भारत-पाक मैच को लेकर भी बयान दिया.
शिवसेना (UBT) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ये मैच देखा, वह देशद्रोही हैं. ठाकरे के इस बयान ने राजनीतिक हलकों से लेकर सोशल मीडिया तक पर बहस छेड़ दी है.
दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्ती बरत रहा है. इस बीच एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच का शेड्यूल आते ही देश में विरोध शुरू हो गया था. विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाते हुए केंद्र पर निशाना साधा था और मैच रद्द करने की मांग की थी. शिवसेना (यूबीटी) लगातार इसका विरोध कर रही थी. हालांकि केंद्र ने नियमों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट में किसी भी तरह के हस्तक्षेप से इनकार कर दिया था.
अब मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा, “मैंने एक देशभक्त के तौर पर वह मैच नहीं देखा. जो लोग देख रहे थे, वे देशद्रोही हैं. देशभक्ति केवल खेल देखने तक सीमित नहीं हो सकती. देशहित के मामलों में जागरूक रहना और सही समय पर सक्रिय होना ही सच्ची देशभक्ति है."
फडणवीस सरकार पर लगाए आरोप
ठाकरे ने अपने बयान के दौरान महाराष्ट्र में बाढ़ और किसानों की मुश्किलों का भी जिक्र किया और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र भीषण बाढ़ से जूझ रहा है. मैंने राज्य सरकार से हाथ जोड़कर बिना किसी राजनीति के किसानों की मदद करने का अनुरोध किया. हालांकि, मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री के पास कोई योजना नहीं दिख रही है. वे सभी अपने-अपने विज्ञापन और ब्रांडिंग में व्यस्त हैं. अजित पवार किसी भी चीज का हिस्सा नहीं दिख रहे हैं और अकेले रह गए हैं.
उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में कुछ चीनी मिल मालिकों ने अपनी कर्ज में डूबी मिलों को बचाने के लिए करोड़ों की पूंजी का बीमा करवाया है. अगर भाजपा इन राजनीतिक नेताओं को सुरक्षा देने को तैयार है तो हमारे किसानों को क्यों नहीं? इसके अलावा, राज्य सरकार गन्ना उत्पादकों और किसानों से अतिरिक्त शुल्क वसूलती है. चीनी मिल मालिक अतिरिक्त लागत क्यों नहीं उठा रहे हैं? चीनी संघों ने भी अब इसका विरोध किया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







