
'जिन्हें खुश करने के लिए मुझे देश से निकाला...', बांग्लादेश में सियासी उठापटक के बीच तसलीमा नसरीन का पोस्ट
AajTak
तसलीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा, अपनी स्थिति के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं. उन्होंने इस्लामवादियों को पनपने दिया, उन्होंने अपने लोगों को भ्रष्टाचार में शामिल होने दिया."
बांग्लादेश में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच, बांग्लादेशी लेखिका और एक्टिविस्ट तसलीमा नसरीन (Taslima Nasrin) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की नीतियों की आलोचना की है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में शेख हसीना और प्रदर्शनकारियों का जिक्र किया है. तस्लीमा नसरीन ने कहा, "हसीना ने इस्लामवादियों को खुश करने के लिए 1999 में मुझे मेरे देश से बाहर निकाल दिया, जब मैं अपनी मां को उनकी मृत्युशय्या पर देखने के लिए बांग्लादेश में दाखिल हुई थी और मुझे फिर कभी देश में प्रवेश नहीं करने दिया. वही इस्लामवादी छात्र आंदोलन में शामिल रहे हैं, जिन्होंने आज हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया."
बता दें कि तसलीमा नसरीन बांग्लादेश में प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिसके बाद वो भारत आकर रहने लगी थीं.
तसलीमा नसरीन ने अपने एक अन्य पोस्ट में कहा कि हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा, अपनी स्थिति के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं. उन्होंने इस्लामवादियों को पनपने दिया, उन्होंने अपने लोगों को भ्रष्टाचार में शामिल होने दिया.
बांग्लादेश में तख्तापलट
उन्होंने आगे कहा कि अब बांग्लादेश को पाकिस्तान जैसा नहीं बनना चाहिए. सेना को शासन नहीं करना चाहिए. राजनीतिक दलों को लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता लानी चाहिए.
बांग्लादेश में हिंसा के बीच तख्तापलट हो गया है. प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश भी छोड़ दिया है. उधर बांग्लादेश में भीड़ बगावत के बाद सड़कों पर है. जिसने दोपहर में पीएम आवास में घुसकर खूब लूटापट की. उसके बाद अवामी लीग के कई सांसदों के घर, दफ्तर और मंत्रियों के घर पर भी हमला हुआ और आगजनी की गई है. बांग्लादेश में चार हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया गया है. पूरी दुनिया की नजर इस वक्त बांग्लादेश पर है. इसके साथ ही दुनिया भारत की तरफ भी देख रही है क्योंकि शेख हसीना अभी भारत में ही हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









