
जिन्न, संबंध और 'धनवर्षा' का खौफनाक जाल! लड़कियों के शरीर को देखकर शिकार चुनता था पीरागढ़ी का तांत्रिक
AajTak
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि तांत्रिक लड़कियों को अपनी जाल में फंसाने के लिए कहता था कि एक 'जिन्न' आएगा जो उनके साथ संबंध बनाएगा. तांत्रिक का दावा था कि जब जिन्न शारीरिक संबंध बना लेगा, तब घर में 'धनवर्षा' होगी.
दिल्ली के पीरागढ़ी ट्रिपल सुसाइड केस में बाहरी दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने एक रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया है. यह मामला अब केवल आत्महत्या का नहीं, बल्कि एक सीरियल किलर तांत्रिक कमरुद्दीन की दरिंदगी और ठगी की खौफनाक दास्तान बन चुका है.
इस मामले में अब चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. बाहरी दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी तांत्रिक के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं और मामले में हत्या, धोखाधड़ी व आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.
डीसीपी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी “तांत्रिक” को कार से उतरते हुए देखा गया है. पुलिस को कॉल मिलने से करीब आधा घंटा पहले वह गाड़ी छोड़कर निकल गया था. जब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए घर पहुंची तो उसने गेट नहीं खोला और बच्चों की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया. बाद में 15 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया.
मोबाइल से मिले आपत्तिजनक फोटो जांच में लक्ष्मी के मोबाइल से कई लड़कियों की तस्वीरें मिलीं, जिनमें वे यंत्र-तंत्र के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं. ये तस्वीरें अलग-अलग नंबरों से आती थीं और लक्ष्मी उन्हें आगे भेजती थी. पुलिस को कई पीड़ित मिले हैं, जिनसे बाबा ने “इलाज” और “धन वर्षा” के नाम पर पैसे ऐंठे. एक मीटिंग के 7 हजार रुपये तक वसूले जाते थे.
यह भी पढ़ें: जहरीले लड्डू, खूनी अंडे और मौत का खेल... दिल दहला देगी पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर के आरोपी तांत्रिक बाबा की कहानी
डीसीपी के अनुसार, बाबा लड़कियों से कहता था कि जिन्न आयेगा जो लड़कियों के साथ सेक्स करेगा ,लेकिन उन्हें पता नहीं चलेगा और जिन्न संबंध बना लेगा तब धनवर्षा होगी. वह खास फीचर्स वाली लड़कियों को चिन्हित कर दावा करता था कि उन्हीं पर धन बरसेगा.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







