
जिंदा जला दिए गए 8 लोगों का कातिल कौन? देखें बीरभूम घटना का विश्लेषण
AajTak
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का इतिहास बहुत पुराना है, जिसमें सोमवार रात एक और काला अध्याय जुड़ गया. जब बीरभूम जिले में टीएमसी नेता की हत्या से भड़की भीड़ ने करीब एक दर्जन घरों को बाहर से बंद करके आग लगा दी, जिसमें 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. आगजनी के मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार लोगों में मृतक टीएमसी नेता भादु शेख का भाई भी शामिल है. इस मामले में तीन बच्चों को भी जिंदा जलाए जाने की घटना पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बंगाल पुलिस को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है. घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया है. यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज बीरभूम हिंसा पर शोक प्रकट किया है. देखें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











