
जिंदगीभर फ्री मिलेंगे बर्गर और कोल्ड ड्रिंक, बस करना होगा ये काम
AajTak
बर्गर और कोल्डड्रिंक पसंद करने वालों के लिए अनोखा ऑफर सामने आया है. इसके तहत कोई भी शख्स जिंदगीभर के लिए फ्री बर्गर और कोल्ड ड्रिंक मिल सकते हैं लेकिन एक खास शर्त पूरी करनी होगी.
क्या आप सैंडविच खाना पसंद करते हैं और क्या आप इसे जिंदगी भर मुफ्त में खाना चाहते हैं? खैर, फास्ट फूड रेस्तरां फ्रेंचाइजी "सबवे" ने खास शर्त पर शानदार ऑफर दिया है. अमेरिका की सबसे बड़ी सैंडविच चेन एक शर्त पूरी करने पर जीवन भर मुफ्त सैंडविच और ड्रिंक देने का वादा कर रही है.
'अपना नाम बदलकर सबवे रखना होगा'
किसी को बस कंपनी द्वारा नेम चेंज कॉन्टेस्ट के लिए चुना जाना है और फिर कानूनी तौर पर प्रतियोगी को अपना पहला नाम "सबवे" में बदलना है. इच्छुक किसी भी व्यक्ति को सबसे पहले SubwayNameChange.com पर 1 अगस्त को सुबह 9 बजे से 4 अगस्त को रात 11:59 बजे के बीच साइन अप करना होगा.
मिलेगा 41 लाख रुपये का गिफ्ट कार्ड
बताते चले कि प्रतियोगिता केवल संयुक्त राज्य अमेरिका के कानूनी निवासियों के लिए है. आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी नाम बदलने के लिए विजेता को $750 की कानूनी फीस का भुगतान करेगी. विजेता को $50,000 (₹4113000) मूल्य के सबवे गिफ्ट कार्ड दिए जाएंगे जिनका उपयोग वह जिंदगी भर के लिए सबवे से बर्गर और कोल्डड्रिंह खरीदने के लिए किया जा सकता है.
चार महीने में देना होगा प्रमाण

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











