
जालौर: निर्माणाधीन ग्रेनाइट फैक्ट्री में ढही मिट्टी, 1 बच्ची सहित 4 मजदूरों की मौत
AajTak
राजस्थान के जालौर में एक निर्माणाधीन ग्रेनाइट फैक्ट्री में काम के दौरान मिट्टी ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है.
राजस्थान के जालौर में एक निर्माणाधीन ग्रेनाइट फैक्ट्री में मिट्टी ढहने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं एक बच्ची की भी जान हादसे में चली गई है. यह हादसा टांका की खुदाई करते वक्त हुआ है. हादसे के वक्त निर्माणाधीन टांके में बैठकर मजदूर चाय पी रहे थे. जालोर में पानी का टांका निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से हुए हादसे में चार श्रमिकों तथा एक बच्ची की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











