
'जालीदार टोपी, हाथ में मांस...', हिस्ट्रीशीटर है अयोध्या में तनाव की साजिश रचने वाला, लगेगा NSA
AajTak
अयोध्या में धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश रची गई. इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. पुलिस ने बताया कि इस साजिश का मास्टरमाइंड महेश मिश्रा है.
राम की नगरी अयोध्या में धार्मिक माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश रची गई थी, जिसका पर्दाफाश किया गया है. यहां कुछ शरारती तत्वों ने जालीदार टोपी लगाकर आपत्तिजनक पर्चे और धार्मिक स्थलों पर मांस के टुकड़े फेंके. अब इनका भंडाफोड़ हुआ है और पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस साजिश को रचने वाला आरोपी हिस्ट्रीशीटर है जिसपर चार मामले पहले से दर्ज हैं.
छानबीन के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं 4 अन्य लोगों की अभी तलाश है. पुलिस ने पहले दो आरोपियों को पकड़ा था. उन्होंने बाकियों की पहचान कराई. ये सभी 'हिंदू योद्धा संगठन' से जुड़े हुए बताये गए हैं.
कौन हैं आरोपी?
गिरफ्तार लोगों में महेश मिश्रा (मास्टरमाइंड), प्रत्यूष कुमार, नितिन कुमार, दीपक गौड़, ब्रजेश पांडे, शत्रुघ्न व विमल पांडेय शामिल हैं. इनपर मस्जिदों के बाहर आपत्तिजनक सामान फेंक कर तनाव की साजिश रचने का आरोप है. ये लोग सीसीटीवी में भी कैद हुए थे.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी खुद चाहता था कि वह ऐसा करता हुआ CCTV में कैद हो. इसलिए उसने इलाके की ऐसी दो मस्जिदें चुनीं जहां पर सीसीटीवी लगा हुआ था.
पुलिस ने बताया कि महेश मिश्रा इसका मास्टरमाइंड था. उसने ब्रजेश पांडे नाम के शख्स के घर पर इसकी प्लानिंग रची थी. महेश ने आपत्तिजनक पर्चे लालबाग से छपवाये थे. वहीं आरोपी प्रत्यूष श्रीवास्तव ने कुरान और टोपी खरीदी थी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










