
जालना में शुगर फैक्ट्री के सल्फर टैंक में जोरदार विस्फोट, मौके पर 2 की मौत, एक घायल
AajTak
जालना के एक चीनी कारखाने में सल्फर टैंक में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. पार्टूर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के जालना जिले में एक चीनी कारखाने में सल्फर टैंक में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना यहां से करीब 390 किलोमीटर दूर पार्टूर में बागेश्ववारी चीनी फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर को हुई.
उन्होंने बताया कि 'जब फैक्ट्री में काम चल रहा था, एक सल्फर टैंक में विस्फोट हो गया. मृतकों की पहचान सिंदखेडराजा निवासी अशोक तेजराव देशमुख (56) और परतुर निवासी अप्पासाहेब शंकर पारखे (42) के रूप में हुई है. एक व्यक्ति घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती है.'
अधिकारी ने बताया कि पार्टूर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए फैक्ट्री प्रबंधन और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि इसी साल जालना की ही एक और फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ था. यहां एक स्टील फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट में 22 मजदूर घायल हुए थे जिसमें से एक ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया. रिपोर्ट के मुताबिक 24 अगस्त की दोपहर को जालना के एमआईडीसी क्षेत्र में गज केसरी स्टील फैक्ट्री के बॉयलर में ये धमाका हुआ था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बॉयलर फटने के बाद पिघला हुआ लोहा गिरने से 22 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अधिकारी ने बताया कि उन्हें छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां 98 फीसदी जल चुके रमेश भटुराम की मौत हो गई.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









