
जालंधर (पश्चिम) उपचुनाव बना AAP के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई, CM मान ने डाला डेरा, BJP-कांग्रेस दे रही कड़ी चुनौती
AajTak
सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पूरा कैबिनेट, पार्टी का लगभग हर विधायक उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहा है. सभी का लक्ष्य लोकसभा चुनाव के बाद निराश हुए कैडर के चेहरे पर दोबारा मुस्कान और ऊर्जा लाना है.
पंजाब में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में मिले बड़े झटके से उबर रही है. सत्तारूढ़ दल 13 में से सिर्फ तीन सीटें ही जीत पाई थी. ऐसे में 10 जुलाई को होने वाला जालंधर (पश्चिम) उपचुनाव अब AAP के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है.
सीएम मान सहित पूरा कैबिनेट कर रहा प्रचार
सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पूरा कैबिनेट, पार्टी का लगभग हर विधायक उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहा है. सभी का लक्ष्य लोकसभा चुनाव के बाद निराश हुए कैडर के चेहरे पर दोबारा मुस्कान और ऊर्जा लाना है.
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दावा किया था कि AAP पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी लेकिन पार्टी सिर्फ तीन सीटें ही जीत पाई. 7 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वहीं शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट जीती जबकि दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं.
लोकसभा चुनाव के झटके से उबर रही AAP
दो साल पहले 2022 में 92 सीटों के साथ AAP पंजाब में सरकार बनाने में कामयाब रही थी. अभी पार्टी लोकसभा चुनाव के झटके से उबर ही रही थी कि जालंधर (पश्चिम) उपचुनाव की घोषणा हो गई. इस निर्वाचन क्षेत्र से AAP विधायक शीतल अंगुराल ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वॉइन कर ली थी. जालंधर (पश्चिम) एक आरक्षित सीट है और यहां 10 जुलाई को मतदान होना है. AAP अपने उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









