
जालंधर: नूरां सिस्टर्स और साथियों ने पकड़ा लुटेरा, डिलीवरी-बॉय लूट रहे थे बदमाश
AajTak
नूरा सिस्टर्स की गाड़ी बीएमसी चौक के पास पहुंची तो सड़क पर उन्होंने देखा कि लुटेरे एक डिलीवरी ब्वॉय से लूटपाट कर रहे हैं. नूरा सिस्टर्स ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी कार से बाइक की बाइक पर टक्कर मार दी और युवक को लूट का शिकार होने से बचा लिया गया. इस दौरान दो बाइक सवार बदमाश भागने में सफल रहे लेकिन एक को उन्होंने पकड़ लिया.
जालंधर में देर रात सूफी गायक नूरां सिस्टर्स और उनके साथियों का बाइक सवार कुछ युवकों से विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि जब वो प्रोग्राम खत्म कर घर लौट रहीं थी तो उन्होंने देखा कि तीन बाइक सवार बदमाश एक युवक से लूटपाट कर रहे हैं.
इसके बाद गुरु नानक मिशन चौक के पास नूरां सिस्टर्स के साथियों ने बाइक को टक्कर मार दी और दो बदमाश फरार हो गए. तीसरे बदमाश को उन्होंने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
नूरां सिस्टर्स और साथियों ने लुटेरा पकड़ा
जानकारी के मुताबिक जैसे ही नूरा सिस्टर्स की गाड़ी बीएमसी चौक के पास पहुंची तो सड़क पर उन्होंने देखा कि लुटेरे एक डिलीवरी ब्वॉय से लूटपाट कर रहे हैं. नूरा सिस्टर्स ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी कार से बाइक की बाइक पर टक्कर मार दी और युवक को लूट का शिकार होने से बचा लिया गया. इस दौरान दो बाइक सवार बदमाश भागने में सफल रहे लेकिन एक को उन्होंने पकड़ लिया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना डिवीजन नंबर-4 के एसएचओ हरदेव सिंह ने बताया कि देर रात नूरां सिस्टर्स वडाला चौक के पास से प्रोग्राम से फ्री होकर घर लौट रही थी. इस दौरान कुछ खाने के लिए वो बीएमसी चौक में स्थित एक 24-7 ग्रौसरी स्टोर पर चले गए. वो खाना खाकर बाहर निकल रहे थे कि तो उन्होंने देखा कि तीन बाइक सवार बदमाश एक युवक को लूट रहे थे. जिसमें उन्होंने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










