
जारा पटेल : वो जिसने रश्मिका मंदाना के Deepfake video में दिखने के बाद फैला दी है सनसनी
AajTak
Rashmika Mandanna Deepfake Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक डीपफेक वीडियो को लेकर लोग काफी हैरानी जता रहे हैं. इसमें नजर आ रही लड़की असल में जारा पटेल है, न कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना.
Rashmika Mandanna Deepfake Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक डीपफेक वीडियो को लेकर लोग काफी हैरानी जता रहे हैं. इसमें नजर आ रही लड़की असल में जारा पटेल है, न कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना.एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. इसमें दिख रही ओरिजिनल महिला ने मामले में एक बयान जारी किया है. उसका नाम जारा पटेल है. उसने अपने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया. उसने कहा कि वो इस घटना से काफी परेशान है. साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर चीजें वेरिफाई करने को कहा है.
जारा ने कहा, 'मुझे उन महिलाओं और लड़कियों के भविष्य की चिंता है, जिन्हें अपने बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से और भी अधिक डर लगता है. कृपया एक कदम पीछे हटें और इंटरनेट पर आप जो देखते हैं उसकी जांच करें. इंटरनेट पर सब कुछ वास्तविक नहीं है.'
कौन है जारा पटेल?
इस डीपफेक वीडियो में जारा के चेहरे को एडिट करके उस पर रश्मिका के चेहरे को लगा दिया गया है. ये लड़की असल में जारा पटेल है न कि रश्मिका. जारा पटेल एक ब्रिटिश-भारतीय इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 4.5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. वो इस प्लेटफॉर्म पर बोल्ड कंटेंट शेयर करने के लिए जानी जाती हैं. उनके इंस्टा बायो के मुताबिक, वह एक फुल टाइम डाटा इंजीनियर और मेंटल हेल्थ एडवोकेट हैं.
इसके साथ ही वो अपने फॉलोअर्स के लिए एडल्ट कंटेंट बनाती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सीक्रेट लिंक भी दिया है, जो यूजर्स को उनसे जुड़े कंटेंट तक पहुंच और चैट करने की इजाजत देता है.
कब शेयर हुआ असली वीडियो?

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












