
जामनगर के राजा की पहनाई पगड़ी पहनकर रैली में पहुंचे PM, क्षत्रिय समाज को बड़ा संदेश
AajTak
गुजरात के सभी राजघरानों में जामनगर के जाम साहब का सबसे बड़ा नाम और मान है. उनकी बातों को कोई टाल नहीं सकता इसीलिए पीएम मोदी के दौरे से पहले जब क्षत्रिय समाज की नाराजगी जोरों पर थी तब जाम साहब ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन की बात कही थी.
क्षत्रिय समाज की नाराजगी और उनके आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरा समाप्त हुआ. प्रधानमंत्री ने गुजरात में 2 दिन में कुल 6 जनसभाएं कीं लेकिन कहीं पर भी क्षत्रिय समाज की नाराजगी या फिर उनकी कोई बात नहीं निकली. जामनगर की जनसभा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर के राजा शत्रुल्यसिंहजी से भेंट की. जाम साहब ने पीएम मोदी को पगड़ी पहनाते हुए विजयी भव का आशीर्वाद भी दिया, जिसका जिक्र बाद में पीएम मोदी ने अपनी जनसभा में किया.
गुजरात के सभी राजघरानों में जामनगर के जाम साहब का सबसे बड़ा नाम और मान है. उनकी बातों को कोई टाल नहीं सकता इसीलिए पीएम मोदी के दौरे से पहले जब क्षत्रिय समाज की नाराजगी जोरों पर थी तब जाम साहब ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन की बात कही थी.
'जाम साहब से मेरा पुराना रिश्ता'
पीएम मोदी ने गुरुवार को अपनी सभा में कहा कि जाम साहब और उनके परिवार का उनके साथ पुराना रिश्ता रहा है. वह जब राजनीति में नहीं थे और संघ के प्रचारक थे तब से और फिर बाद में जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब भी जाम साहब का आशीर्वाद उन्हें लगातार मिलता रहा है. 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी प्रधानमंत्री जाम साहब का हाल-चाल जानने उनके घर पहुंचे थे और उनसे मुलाकात की थी.
'पगड़ी मेरे लिए सबसे बड़ा प्रसाद है'
पीएम मोदी ने अपनी जनसभा में यह भी कहा कि जामनगर के राजा दिग्विजयसिंह की वजह से आज भारत और पोलैंड के रिश्ते काफी मजबूत है क्योंकि उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड के नागरिकों को जामनगर में पनाह दी थी और उनके लिए अलग व्यवस्था की थी, जिसके कारण आज भी पोलैंड की संसद में हर बार राजा दिग्विजयसिंह का नाम लिया जाता है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








