
जाफर एक्सप्रेस हाईजैक... बलूच कैदियों को रिहा करने की मांग, ट्रेन हाईजैक के बाद BLA ने पाकिस्तान के सामने रखीं ये शर्तें
AajTak
बीएलए ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी ये मांगें पूरी नहीं होती या पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई का प्रयास करता है तो सभी कैदियों को मार दिया जाएगा और ट्रेन को पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाएगा. BLA ने ये भी स्पष्ट किया है कि ये उनकी ओर से अंतिम और ना बदलने वाली घोषणा है.
बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर 214 पाकिस्तानी नागरिक को बंधक बना लिया. बंधकों में सेना के जवान, अर्धसैनिक बल, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल हैं. बीएलए ने दावा किया है कि BLA ने पाकिस्तान के 30 से ज्यादा सैनिकों को मार दिया है. अब बीएलए ने पाक की जेल में बंद बलूच कैदियों की रिहाई के लिए शहबाज शरीफ सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. हालांकि, इस घटनाक्रम पर अभी तक पाकिस्तानी सेना-पुलिस ने आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.
BLA के प्रवक्ता जेयंद बलूच के अनुसार, 'BLA के लड़ाकों ने जफर एक्सप्रेस ट्रेन पर कब्जा कर 214 यात्रियों को बंधक बना लिया है, जिनमें पाकिस्तानी सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं.'
पाक को हुआ नुकसान
BLA का दावा है कि आठ घंटे तक चले इस संघर्ष में उन्होंने पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया, जिसमें 30 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई सैनिक घायल हो गए और पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है.
पाक सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
BLA ने 214 पाक बंधकों को युद्ध बंदी घोषित करते हुए पाकिस्तान सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने मांग की है कि इस दौरान सभी बलूच राजनीतिक बंदियों, जबरन गायब किए गए व्यक्तियों और नेशनल रेजिस्टेंस एक्टिविस्ट को बिना शर्त रिहा किया जाए.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









