
जापान रवाना हुए तेजस्वी यादव, नीतीश के उत्तराधिकारी वाले बयान पर दिया ये जवाब
AajTak
नीतीश कुमार कई बार मंचों से तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बता चुके हैं. हाल ही में नीतीश ने तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि ये बच्चा ही हम लोग का सब कुछ है. नीतीश के बयान पर अब तेजस्वी ने भी प्रतिक्रिया दी है.
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सोमवार को जापान रवाना हो गए. तेजस्वी जापान के ओसाका में होने वाले टूरिज्म एक्सपो में हिस्सा लेंगे. तेजस्वी के मुताबिक, उनका ये दौरा बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काफी अहम साबित होगा. जापान रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उत्तराधिकारी बताए जाने और बीजेपी से दोस्ती से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए.
दरअसल, नीतीश कुमार कई बार मंचों से तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बता चुके हैं. हाल ही में नीतीश ने तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि ये बच्चा ही हम लोग का सब कुछ है. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार ने नए सिरे से तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है.
जब तेजस्वी से नीतीश कुमार द्वारा उन्हें अपना उत्तराधिकारी बताने से जुड़ा सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, इन लोगों (बीजेपी) को हर चीज पर ऐतराज होता है. असल में इतनी बढ़िया सरकार चल रही है. काम हो रहा है. नौकरियां मिल रही हैं. आपसी तालमेल में दिखना अच्छी बात है. देश जीडीपी के मामले में टॉप राज्यों में है. हमने जो वादे किए, हम पूरे कर रहे हैं.
वहीं, तेजस्वी से जब नीतीश द्वारा बीजेपी के नेताओं की तरफ इशारा कर दोस्त बताए जाने से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, यह बहस का मुद्दा नहीं है. जो बातें गंभीर नहीं हैं, उनपर चर्चा नहीं होनी चाहिए. इन बातों का कोई मतलब नहीं है.
दरअसल, नीतीश कुमार 19 अक्टूबर को मोतीहारी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद थीं, नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं के तरफ इशारा करते हुए दोस्ती की कसमें खाईं और मरते दम तक दोस्ती निभाने की बात कही थी.
बीजेपी ने तेजस्वी को घेरा

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











