
जापान के बाद म्यांमार में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता
AajTak
सोमावर को जापान में तबाही मचाने के बाद म्यांमार में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है. इससे पहले एक छोटा भूकंप भारत के लद्दाख में महसूस हुआ था, जिसकी तीव्रता 3.6 थी.
जापान में सोमवार का दिन बहुत ही डरावना रहा. यहां 90 मिनट के अंदर 4.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के 21 झटके महसूस किए गए. इनमें से एक एक भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई. इन भूकंप के बाद जापान में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया. वहीं अब म्यांमार और भारत के लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, म्यांमार में 2 जनवरी को 3 बजकर 15 मिनट 53 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस हुए. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.3 मापी गई. इस भूकंप का केंद्र म्यांमार में जमीन के अंदर 85 किलोमीटर की गहराई में है.
इससे पहले भारत के लद्दाख में भी भूकंप का एक छोटा झटका लगा था. NCS के मुताबिक, लद्दाख में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई थी. इसके झटके 1 जनवरी को 10 बजकर 15 मिनटर और 29 सेकंड पर महसूस हुए थे. इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था.
जापान में भूकंप के 21 झटकों से मची तबाही, अंधेरे में डूबे 34 हजार घर, अब सुनामी का खतरा
जापान में भूकंप से मची तबाही
सोमवार को जापान में आए भूकंप के बाद 34 हजार घरों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई. देश के कई प्रमुख हाईवे बंद करने पड़े क्योंकि भूकंप की वजह से सड़कों पर दरारें पड़ गई थीं. रूस की समाचार एजेंसी ताश के मुताबिक, जापान के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में सुनामी का खतरा है और इसलिए स्थानीय आबादी को बाहर निकाला जा रहा है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








