जान से खिलवाड़... इस पाकिस्तानी शख्स ने टाइगर के मुंह में डाल दिया हाथ, वीडियो वायरल
AajTak
पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर नोमान हसन इन दिनों अपनी खतरनाक हरकत के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक चेन से बंधे टाइगर के मुंह में अपना हाथ डालते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 1,16,000 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
टाइगर के जबड़े में हाथ डालना एक कहावत है, लेकिन जब कोई इंसान ऐसा करे तो इसके परिणाम क्या होंगे? सोशल मीडिया पर एक ऐसा शख्स है, जो अक्सर टाइगर के साथ गलबहियां करता नजर आता है. कभी वह इन खूंखार जानवरों के साथ खेलता है, तो कभी उनके मुंह पर हाथ डालते हुए दिखाई देता है.
पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर नोमान हसन इन दिनों अपनी खतरनाक हरकत के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक चेन से बंधे टाइगर के मुंह में अपना हाथ डालते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 1,16,000 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
वीडियो में हसन टाइगर के साथ अपने विशेष संबंध को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, हैरानी की बात यह है कि टाइगर उन पर हमला नहीं करता और न ही अपना जबड़ा जोर से दबाता है, जिससे नोमान को कोई नुकसान नहीं होता. इस अनोखे प्रदर्शन को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.