
जान-माल को नुकसान पहुंचाया तो ग्रामीणों ने हाथी को मारकर पूरे गांव को खिला दिया
AajTak
पश्चिमी अफ्रीका में एक हाथी के हुडदंग से लोग इतने ज्यादा गुस्से में भर गए कि पहले तो इस हाथी को मार डाला गया और फिर गांव के लोगों ने इस विशालकाय हाथी को खा लिया. बता दें कि ये हाथी पश्चिमी अफ्रीका में बेनिन के नेशनल वाइल्ड लाइफ पार्क से भाग गया था और नेशनल पार्क से भागने के बाद कांदी नाम के क्षेत्र में घूम रहा था.
पश्चिमी अफ्रीका में एक हाथी के हुडदंग से लोग इतने ज्यादा गुस्से में भर गए कि पहले तो इस हाथी को मार डाला गया और फिर गांव के लोगों ने इस विशालकाय हाथी को खा लिया. बता दें कि ये हाथी पश्चिमी अफ्रीका में बेनिन के नेशनल वाइल्ड लाइफ पार्क से भाग गया था और नेशनल पार्क से भागने के बाद कांदी नाम के क्षेत्र में घूम रहा था. ये हाथी मार्च के महीने से ही इस क्षेत्र के आसपास के गांवों में काफी एक्टिव था. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हाथी ने सबसे पहले एक महिला को अपना निशाना बनाया था. इसके बाद उसने गांव के कई लोगों को घायल किया था. इसके बाद से ही स्थानीय लोग इस हाथी को लेकर काफी ज्यादा गुस्से में थे. कई लोगों ने इस हाथी को खत्म करने की या इसे वापस नेशनल पार्क भेजने की गुजारिश अधिकारियों से की थी लेकिन उनकी बात पर खास ध्यान नहीं दिया गया था. इसके एक महीने बाद इसने सोनसोरो नाम के क्षेत्र में दो लोगों को मार डाला था.इसके बाद से ही प्रशासन गंभीर हुआ और दक्षिण अफ्रीका के एनजीओ अफ्रीकन पार्क रेंजर्स ने इस हाथी की तलाश करनी शुरू कर दी थी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












