
जानें बीजेपी संसदीय बोर्ड की पावर, जिससे बाहर किए गए गडकरी और शिवराज
AajTak
बीजेपी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने पार्टी के संसदीय बोर्ड का गठन कर लिया है. इस बार बड़ा बदलाव नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान का इसमें नाम ना होना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीजेपी का संसदीय बोर्ड काम कैसे करता है. क्या-क्या काम उसके हिस्से आता है और पार्टी में निर्णय लेने को लेकर इसकी पावर कितनी होती है?
अमित शाह के सियासी उत्तराधिकारी के तौर पर जेपी नड्डा ने बीजेपी की कमान तो काफी पहले संभाल ली थी, लेकिन पार्टी के संसदीय बोर्ड का गठन अब हुआ है. बीजेपी की ओर से नए संसदीय बोर्ड और केन्द्रीय चुनाव समिति का एलान कर दिया गया है. खास बात ये है कि इन दोनों समितियों से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छुट्टी कर दी गई है तो शाहनवाज हुसैन को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.
बीजेपी संसदीय बोर्ड का गठन
बीजेपी में आठ साल बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड का गठन किया गया है. संसदीय बोर्ड में पार्टी अध्यक्ष के अलावा 10 सदस्य शामिल किए गए हैं. इनमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया और बीएल संतोष (सचिव) शामिल हैं.
2014 में अमित शाह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाली थी, तब उन्होंने संसदीय बोर्ड का गठन किया था. इसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, थावर चंद गहलोत, शिवराज सिंह चौहान, बीएल संतोष शामिल थे. इसके अलावा अरुण जेटली, अनंत कुमार, सुषमा स्वराज भी सदस्य थे, जिनका निधन हो जाने से तीन जगहें खाली थीं. वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति और थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनने से उनकी जगह भी खाली थी.
अब जब संसदीय बोर्ड का फिर से गठन किया गया है, तो नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान को जगह नहीं मिली है. इनकी जगह, बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव और सत्यनारायण जटिया को नए चेहरे को तौर पर संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है.
बीजेपी संसदीय बोर्ड का काम

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.









