
जानिए Petabyte के बारे में, सिर्फ 2.5 पेटाबाइट में स्टोर हो सकती है पूरी 'जिंदगी'
AajTak
What is Petabyte: आपने मेगाबाइट (MB), गीगाबाइट (GB) और टेराबाइट (TB) के बारे में सुना होगा. क्या आपको पेटाबाइट के बारे में पता है? इसमें आप कितना डेटा स्टोर कर सकते हैं. आइए जानते हैं पेटाबाइट में आप क्या क्या स्टोर कर सकते हैं.
बाइट, मेगाबाइट और गीगाबाइट के बारे में लोग बहुत चर्चा करते हैं. इन शब्दों से नहीं तो आप इन्हें MB और GB के नाम से जानते होंगे. किसी भी रूप में डेटा हो, उसे मापने का पैमाना MB और GB है. इसकी बेसिक यूनिट बाइट होती है. आप ऐसे समझ सकते हैं कि दूरी को नापने के लिए जैसे मीटर, किलोमीटर और मील का इस्तेमाल होता है.
उसी तरह से डेटा को मापने के लिए MB, GB और TB का इस्तेमाल होता है. इन चीजों के बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं 1GB- TB यानी टेराबाइट में कैसे बदलता है.
वैसे इंसानी दिमाग भी तो चीजों की स्टोर करता है? तो फिर आपका दिमाग कितने GB का होगा? इन सभी सवालों के जवाब से आज हम आपको रू-ब-रू कराएंगे.
पेटाबाइट डेटा की यूनिट है. इन दिनों इस टर्म का काफी इस्तेमाल हो रहा है. यह डेटा स्टोर करने का एक बड़ा पैमाना है. एक पेटाबाइट डेटा को स्टोर करने के लिए आपको 74.5 करोड़ से ज्यादा फ्लॉपी डिस्क की जरूरत पड़ेगी. या फिर आप इस डेटा को 15 लाख CD ROM डिस्क में स्टोर कर सकेंगे.
ये दोनों ही पेटाबाइट को स्टोर करने के आसान तरीके नहीं है, लेकिन आप बस कल्पना कर सकते हैं कि ये डेटा कितना बड़ा होगा. अवतार मूवी के बारे में आपने सुना होगा. ये फिल्म भारी भरकम ग्राफिक्स से भरी हुई है.
पूरी मूवी के ग्राफिक्स को रेंडर करने में 1PB स्टोरेज की जरूरत पड़ी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो इंसानी दिमाग में 2.5PB यानी पेटाबाइट मेमोरी होती है. इतने स्पेस में आप 3.4 साल तक लगातार Full HD रिकॉर्डिंग कर सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











