
जानिए, क्या है आगरा में अरुण वाल्मीकि की मौत का मामला, जिससे बढ़ा यूपी का सियासी पारा
AajTak
थाने में चोरी की घटना सामने आने के फौरन बाद इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगा दी गई. अब पुलिस हर हाल में चोरों का पता लगाने की कोशिश में थी. इसी दौरान जगदीशपुरा थाना पुलिस ने सोमवार को शक के आधार पर सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि को भी घर से उठा लिया था.
उत्तर प्रदेश के आगरा में सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत में मौत के बाद सूबे में सियासी माहौल गर्म है. मृतक के परिजनों ने पुलिसवालों पर अरुण की पीट-पीटकर हत्या करने का इल्जाम लगाया है. इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर चौरतफा हमला बोल दिया है. सूबे की योगी सरकार अब डैमेज कंट्रोल करने के लिए पीड़ित परिवार के जख्मों पर मुआवजे का मरहम लगा रही है. आरोपी पुलिसवालों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. आखिर क्या है ये पूरा मामला? आइए हम बताते हैं आपको.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











