
जानवर से आया या लैब में बना कोरोना? बाइडेन का सख्त रुख, 90 दिन में एंजेसियों से मांगी रिपोर्ट
AajTak
कोरोना वायरस किसी जानवर से इंसान में पहुंचा या फिर इसे वुहान की उस विवादित लैब में तैयार किया गया है, ये सवाल दुनिया के मन में घूम रहा है जिसका जवाब अमेरिकी एजेंसियां भी तलाश रही हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी इंटेलिजेंस एंजेसियों को निर्देश दिया है कि वो कोरोना वायरस के जन्म को लेकर जो जांच कर रहे हैं, अब उसकी रफ्तार को तेज़ी से बढ़ाएं. कोरोना वायरस किसी जानवर से इंसान में पहुंचा या फिर इसे वुहान की उस विवादित लैब में तैयार किया गया है, ये सवाल दुनिया के मन में घूम रहा है जिसका जवाब अमेरिकी एजेंसियां भी तलाश रही हैं. जो बाइडेन ने साफ निर्देश दिया है कि उन्हें इस मामले में 90 दिनों में रिपोर्ट चाहिए. इस पूरे इन्वेस्टीगेशन में अमेरिकी की नेशनल लैब एजेंसियों की मदद करेगी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसी के साथ चीन से भी अपील की है कि वो कोरोना के ओरिजन की जांच करने में दुनिया की मदद करे. जो बाइडेन ने कहा है कि दुनिया में कोरोना वायरस की उत्पत्ति के लिए दो ही थ्योरी सामने आई हैं, जिसमें से जानवर के जरिए इंसानों में कोरोना का फैलना या फिर किसी लैब में वायरस का तैयार होना. दोनों पर ही अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, ऐसे में जांच को तेज़ करने के लिए कहा गया है. आपको बता दें कि अमेरिका में पिछली सरकार यानी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने लगातार कोरोना वायरस के लिए चीन को ज़िम्मेदार ठहराया. ट्रंप की ओर से चीन पर कड़ा रुख बरता गया और कोरोना वायरस को वुहान वायरस बुलाया गया. साथ ही इसकी जांच की बात भी कही, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद जांच में जब कुछ ढिलाई हुई तो विवाद होने लगा. हालांकि, हाल में अमेरिकी सरकार के हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथेनी फाउची ने भी टिप्पणी की थी कि कोरोना वायरस का प्राकृतिक रूप से पैदा होना कोई हजम होने वाली बात नहीं है, ऐसे में सख्त जांच होना जरूरी है. गौरतलब है कि दुनिया को कोरोना वायरस के बारे में दिसंबर 2019 में पता लगा था, उसी के बाद से ही अलग-अलग देशों में इसने तबाही मचाई हुई है.
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









