
जातिगत जनगणना पर नीतीश को मिला बीजेपी का साथ, पीएम मोदी से 10 पार्टियों के नेता करेंगे मुलाकात
AajTak
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर 10 दलों के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा.
जाति आधारित जनगणना (Caste Census) को लेकर केंद्र सरकार (Modi Government) पर दबाव बढ़ता जा रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को कहा है कि देश भर में जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर 10 दलों के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











