
जाकिर नाइक की संस्था IRF पर जारी रहेगा बैन, PFI पर भी एक्शन की तैयारी
AajTak
Zakir Naik PFI Latest News: इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर बैन जारी रहेगा. यूएपीए ( Unlawful Activities Prevention Act : UAPA) के तहत संस्था पर बैन लगा है. गृह मंत्रालय ने फाउंडेशन को एक गैरकानूनी संघ घोषित किया था.
Zakir Naik PFI Latest News: इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर बैन जारी रहेगा. गृह मंत्रालय की तरफ से लगाए गए यूएपीए (Unlawful Activities Prevention Act : UAPA) को जारी रखा गया है. भारत के गृह मंत्रालय ने फाउंडेशन को एक गैरकानूनी संघ घोषित किया हुआ है.
केंद्र सरकार ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत जाकिर नाइक और IRF के अन्य सदस्यों के खिलाफ दर्ज किए गए विभिन्न मामलों से संबंधित जानकारी के आधार पर IRF पर प्रतिबंध लगा दिया.
केंद्र सरकार ने पाया कि IRF संस्थापक और अध्यक्ष जाकिर नाइक अपने अनुयायियों को धर्म, वैमनस्य या दुश्मनी, घृणा या दुर्भावना की भावनाओं के आधार पर बढ़ावा देने या बढ़ावा देने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित और सहायता कर रहे थे.
केंद्र ने यह भी देखा कि 2016 में मलेशिया जाने के बावजूद जाकिर नाइक ने अपने अनुयायियों तक पहुंचना जारी रखा. सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट के माध्यम से अपनी शिक्षाओं का प्रचार किया. विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच घृणा और द्वेष को बढ़ावा दिया. युवाओं के जबरन धर्मांतरण में शामिल रहे. हिंदू, हिंदू देवताओं और अन्य धर्मों के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था.
2016 में ढाका विस्फोट के बाद जाकिर का नाम आया था सामने
सबसे पहले जाकिर नाइक का नाम तब पहली बार सामने आया था, जब 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में विस्फोट हुए थे. इस घटना के बाद जो आतंकी गिरफ्तार हुए थे, उन्होंने बताया था कि वह जाकिर के भाषणों से प्रभावित हैं. ढाका में हुए इस ब्लास्ट में 22 लोग मारे गए थे. इसके बाद भारत में जाकिर के खिलाफ मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने मामले की जांच की थी. बाद में NIA ने मामले की इंवेस्टीगेशन की थी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











