
'जाओ, मोदी को बता देना...', पहलगाम में पति को मारने के बाद बोले आतंकी, पीड़िता ने बताई हमले की आपबीती
AajTak
आतंकी हमले में बचकर निकली पल्लवी के मुताबिक आतंकी हिंदुओं को निशाना बना रहे थे और तीन-चार लोगों ने हम पर हमला किया था. पल्लवी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद स्थानीय नागरिक उनकी मदद के लिए आगे आए और तीन स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचाई.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमले में 20 लोगों की मौत की आशंका है, जबकि दस से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. कर्नाटक के शिवमोगा जिले एक शख्स की पहलगाम हमले में मौत हो गई है, जो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए यहां पहुंचे थे. पीड़ित मंजूनाथ अपनी पत्नी पल्लवी और अपने छोटे बेटे के साथ घाटी गए थे.
'जाओ, मोदी को बता देना'
पल्लवी ने हमले के भयानक मंजर को याद करते हुए बताया, 'हम तीन लोग- मैं, मेरे पति और हमारा बेटा कश्मीर गए थे. मुझे लगता है कि हमला दोपहर 1.30 बजे के आसपास हुआ. हम पहलगाम में थे. वह मेरी आंखों के सामने मौके पर ही मर गए.' पल्लवी ने कहा कि यह अभी भी एक बुरे सपने जैसा लगता है.' पल्लवी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद स्थानीय नागरिक उनकी मदद के लिए आगे आए और तीन स्थानीय लोगों ने उनकी जान बचाई.
ये भी पढ़ें: 'भेलपूरी खाते वक्त पूछा मुस्लिम हो? फिर गोली मार दी', पहलगाम आतंकी हमले के चश्मदीदों ने बयां किया मंजर
हमले में बचकर निकली पल्लवी के मुताबिक आतंकी हिंदुओं को निशाना बना रहे थे और तीन-चार लोगों ने हम पर हमला किया था. पल्लवी ने बताया, 'मैंने उनसे कहा- मुझे भी मार दो, तुमने मेरे पति को पहले ही मार दिया है, उनमें से एक ने कहा, 'मैं तुम्हें नहीं मारूंगा, जाओ मोदी को ये बता देना.'
पति का शव वापस लाने की मांग

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







