
'ज़ुबान पर काबू रखना सीखो...', गोवा के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पर भड़के, किया सस्पेंड
AajTak
वायरल वीडियो में गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे डॉक्टर को फटकारते हुए कहते हैं कि आपको अपनी ज़ुबान पर काबू रखना सीखना चाहिए, आप एक डॉक्टर हैं, वे आगे कहते हैं कि मैं आमतौर पर गुस्सा नहीं होता, लेकिन आपको मरीजों से ठीक से पेश आना चाहिए, चाहे आप कितने भी व्यस्त हों.
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) के एक वरिष्ठ डॉक्टर पर गुस्सा करते और उन्हें सस्पेंड करने का आदेश देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को कांग्रेस ने शेयर किया है और इसकी तीखी आलोचना की है.
ये घटना शनिवार को बाम्बोलिम स्थित GMCH परिसर में मंत्री के एक औचक निरीक्षण के दौरान हुई. बताया जा रहा है कि मंत्री राणे को एक मरीज द्वारा फोन पर शिकायत मिली थी कि एक डॉक्टर ने इलाज करने से इनकार किया और दुर्व्यवहार किया.
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राजेश पाटिल के साथ मंत्री इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने संबंधित डॉक्टर से सीधे बातचीत की. ये डॉक्टर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी हैं.
वीडियो में विश्वजीत राणे डॉक्टर को फटकारते हुए कहते हैं कि आपको अपनी ज़ुबान पर काबू रखना सीखना चाहिए, आप एक डॉक्टर हैं, वे आगे कहते हैं कि मैं आमतौर पर गुस्सा नहीं होता, लेकिन आपको मरीजों से ठीक से पेश आना चाहिए, चाहे आप कितने भी व्यस्त हों. इसके बाद विश्वजीत राणे डॉ. पाटिल से कहते हैं कि इन्हें तुरंत CMO पद से हटाएं, मैं फाइल पर सस्पेंशन के लिए साइन कर दूंगा. मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता. उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टरों का कर्तव्य गरीबों की सेवा करना है.
बता दें कि GMCH गोवा का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जो राज्य के साथ-साथ महाराष्ट्र और कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों के मरीजों को भी सेवाएं देता है.
इस घटना पर विपक्षी कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (GPCC) ने मंत्री के व्यवहार को घमंड और तानाशाही का शर्मनाक प्रदर्शन करार दिया. कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मांग की कि विश्वजीत राणे को मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ सायकेट्री एंड ह्यूमन बिहेवियर (IPHB) भेजा जाए.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









