
जहां पहली बार दुल्हन बनकर आई थी सीमा, वहीं हुए हैरान करने वाले खुलासे
AajTak
सीमा हैदर का सच जानने के लिए आजतक उसके ससुराल और कराची में उस घर तक पहुंचने में कामयाब हो गया. जहां से सीमा पहले शारजाह और फिर वहां से काठमांडू होते हुए ग्रेटर नोएडा आ पहुंची. आजतक पर आज आप पहली बार सीमा के ससुर और कराची में उसके घर के पड़ोसियों की जुबानी उसकी कहानी देखने वाले हैं. जाने सीमा जो बोल रही है उसमें कितनी हकीकत है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











